I-League 2 का बिगुल बजा! 27 मार्च से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, यहां देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट
आई लीग दो का अगला सत्र 27 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। भारतीय पुरुष फुटबॉल के इस तीसरे टियर में नौ क्लब सिंगल राउंड रोबिन प्रारूप में प्रतिस्पर् ...और पढ़ें

27 मार्च से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। आई लीग दो का अगला सत्र 27 मार्च से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट भारतीय पुरुषों के फुटबॉल का तीसरा टियर है और इसमें नौ क्लब शामिल हैं। यह सत्र सिंगल राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें हर टीम आठ मैच खेलेगी। प्रत्येक टीम चार मैच अपने मैदान पर जबकि चार विरोधी के मैदान पर खेलेगी।
पहले दिन कार्बी आंगलोंग मॉर्निंग स्टार एफसी का मुकाबला दीफू के केएएसए स्टेडियम में सुदेवा दिल्ली एफसी से होगा, जबकि जीएमएससी की भिड़ंत मुंबई के कूपरेज स्टेडियम में स्पोर्टिंग क्लब बेंगलुरु से होगी।
यह सत्र 15 मई को खत्म होगा, जिसकी चैंपियन और उपविजेता टीम को इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 में जगह मिलेगी। नौवें स्थान पर रहने वाला क्लब स्पोर्ट्स अकादमी तिरूर को आईलीग तीन में खिसका दिया जाएगा। क्लब ने लीग शुरू होने से पहले ही आई लीग दो 2025-26 से अपना नाम वापस ले लिया था।

