Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: भारतीय मूल के खिलाड़ी भी विश्व कप में दिखाएंगे दम, आईएसएल कनेक्शन का भी दिखेगा रंग

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:47 PM (IST)

    आगामी फीफा विश्व कप 2026 में भारतीय मूल के चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विश्व कप के इतिहास में पहली बार होगा। साथ ही आईएसएल से जुड़े डकेंस नाजोन भी इस ...और पढ़ें

    भारतीय मूल के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    भारतीय मूल के खिलाड़ी दिखाएंगे दम 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के लिए विश्व कप खेलना अभी भी सपने जैसा ही है, लेकिन समय-समय पर फुटबॉल के इस मेले में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल जाता है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में भारतीय मूल के चार खिलाड़ी दिखेंगे।

    विश्व कप के इतिहास में पहली बार होगा जब इतनी संख्या में भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इन खिलाड़ियों के नाम सरप्रीत सिंह, सैमुअल मुत्तुस्वामी, निशान वेलुपिल्लै और तहसीन मोहम्मद हैं।

    2006 में भी हुआ था ऐसा

    इससे पहले साल 2006 के विश्व कप में भारतीय मूल के विकास धोरासू ने फ्रांस की ओर से हिस्सा लिया था। विकास के पूर्वज आंध्र प्रदेश से थे। न्यूजीलैंड की टीम में शामिल सरप्रीत तो भारत के विरुद्ध भारत में खेल भी चुके हैं। उन्होंने साल 2018 के इंटरकांटिनेंटल कप में भारत के विरुद्ध दो गोल असिस्ट भी किए थे। सरप्रीत जर्मन फुटबॉल की दिग्गज टीम बायर्न म्यूनिख के लिए भी खेले हैं। आकलैंड में जन्मे 27 वर्षीय सरप्रीत के माता-पिता पंजाब से हैं।

    मुत्तुस्वामी

    29 साल के मुत्तुस्वामी डीआर कांगो की तरफ से खेलने उतरेंगे। इनकी मां कांगो की जबकि पिता तमिल हैं। मुत्तुस्वामी का जन्म कैरेबियन में स्थित फ्रेंच द्वीप गुआदेलोप में हुआ था। वह लंबे समय से कांगो की टीम का हिस्सा हैं। इनके पुरखे सालों पहले इस द्वीप पर मजदूरी करने आए थे।

    निशान

    ऑस्ट्रेलिया की ओर से उतरने जा रहे निशान की मां एंग्लो-इंडियन हैं जबकि उनके पिता श्रीलंकन तमिल मूल के मलेशियन हैं। 25 साल के निशान ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण किया था।

    तहसीन

    हाल ही में 20 साल के हुए तहसीन मोहम्मद जमशीद के माता-पिता केरल से हैं। दोहा से अपना फुटबॉल करियर शुरू करने वाले तहसीन कतर की स्टार्स लीग में खेलने पहले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। साथ ही वह कतर के लिए खेलने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी भी बनेंगे।

    खबरें और भी

    आईएसएल का भी कनेक्शन

    आईएसएल फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स की ओर से खेल चुके डकेंस नाजोन भी इस विश्व कप में हैती की टीम में शामिल हैं। 2016 आईएसएल सीजन में केरल की ओर से खेल चुके नाजोन फिलहाल ईरान के शीर्ष क्लब स्टेघलाल से खेलते हैं। नाजोन हैती की ओर से 78 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 2014 में हैती की राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। वह हैती के लिए 44 गोल कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: इतिहास रचने को तैयार सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ, रिकॉर्ड 1248 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: ब्राजील को खिताब की दौड़ से बाहर नहीं रख सकते- एंसेलोटी