विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान फुटबॉल टीम का करारा जवाब, कहा- विश्व कप से कोई नहीं हटा सकता

Updated: Fri, 13 Mar 2026 08:29 PM (IST)

ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने विश्व कप में उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। टीम ने इंस्टाग्राम पर कहा कि उन्हें कोई बाहर नहीं कर सकता और सुरक्षा गारंटी न होने पर शायद अमेरिका को ही बाहर होना चाहिए।

ईरान फुटबॉल टीम ने दिया ट्रंप को जवाब

ईरान फुटबॉल टीम ने दिया ट्रंप को जवाब

HighLights

  1. ईरान टीम ने ट्रंप की विश्व कप टिप्पणी पर पलटवार किया

  2. सुरक्षा गारंटी न होने पर अमेरिका को बाहर होने का सुझाव

  3. टीम ने कहा, फीफा टूर्नामेंट चलाता है, ट्रंप नहीं

एपी, जेनेवा: ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उसे पुरुषों के फीफा विश्व कप से कोई भी बाहर नहीं कर सकता। टीम ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में तंज करते हुए यह भी कहा कि अगर सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती तो शायद अमेरिका की टीम को ही टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए।

यह प्रतिक्रिया ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि सह-मेजबान अमेरिका ईरान के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता।

ट्रंप ने किया पोस्ट

ट्रंप ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में लिखा कि मौजूदा युद्ध के बावजूद ईरान की टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन मुझे सच में नहीं लगता कि उनकी जान और सुरक्षा के लिहाज से उनका वहां होना उचित है।

ईरान को ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकाबले अमेरिका में खेलने हैं। इस साल जून में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहे हैं। हालांकि युद्ध के कारण ईरान की विश्व कप में भागीदारी पर सवाल उठने लगे हैं।

खेल मंत्री ने दिया बयान

देश के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने इस सप्ताह सरकारी टीवी से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खेलना संभव नहीं लग रहा। हालांकि इंस्टाग्राम पर ईरान की टीम की प्रतिक्रिया से स्पष्ट हुआ कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के इच्छुक है। पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया कि टूर्नामेंट का संचालन फीफा करता है, न कि ट्रंप या अमेरिका।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस लीग में बायर्न और एटलेटिको की बड़ी जीत, अटलांटा और टाटनहम को मिली हार

यह भी पढ़ें- भारतीय फुटबॉल को संवारने में जुटा एक 'ईरानी हिंदुस्तानी', बोले - 'टीम इंडिया को फीफा वर्ल्ड कप में...'