विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup Qualifiers में इटली की राह कठिन, कौन-कौन-सी टीमें रेस में सबसे आगे?

Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:51 PM (IST)

इटली को 2026 फीफा विश्व कप में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, क्योंकि वे 2018 और 2022 में भी क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। उन्हें प्लेऑफ के माध्यम से प्रवेश पाने की उम्मीद है।

FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने के लिए इटली की राह मुश्किल

FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने के लिए इटली की राह मुश्किल

HighLights

  1. FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने के लिए इटली की राह मुश्किल

  2. 2006 फीफा विश्व कप इटली ने जीता था

  3. प्लेऑफ सेमीफाइनल में इटली का सामना उत्तरी आयरलैंड की टीम से होगा

डिजिटल डेस्क, जागरण बर्गमो। साल 2006 में फीफा विश्व कप जीतने के बाद 2018 और 2022 में तो इस के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकी इटली टीम की अब 2026 के फीफा विश्वकप में भी जगह बनाने की राह कठिन नजर आ रही है।

इटली को यूरोपियन टीमों के बीच प्लेआफ बैक डोर से विश्व कप में एंट्री लेने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जो टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसमें गुरुवार को पूरे यूरोप में होने वाले प्लेऑफ सेमीफाइनल में इटली के सामने उत्तरी आयरलैंड की टीम होगी। 

अगर इटली यह मैच जीत जाती है तो उसे विश्व कप में जगह बनाने के लिए फिर वेल्स या बोस्निया और हर्जेगोविना में से किसी एक को हराना होगा। इधर, स्वीडन का मुकाबला युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्पेन में होगा। वहीं, पौलेंड और अल्बानिया के बीच करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर पौलेंड जीतता है तो उसके स्टार राबर्ट लेवांदोव्स्की को शायद अपना आखिरी विश्व कप खेलने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'साधारण जूते, लेकिन आंखों में बड़े सपने'; 'चाय वाली बेटी' के फुटबॉलर बनने की कहानी आप में भी भर देगी जोश

यह भी पढ़ें- पेनल्टी शूटआउट में आरा एरो बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में पिरौटा को 5-4 से हराया