लियोनल मेसी को धक्का मारकर फैन ने मैदान पर गिराया, महान फुटबॉलर का रिएक्शन हुआ वायरल
एक दोस्ताना मैच के दौरान लियोनल मेसी को एक प्रशंसक ने धक्का देकर मैदान पर गिरा दिया। यह घटना प्यूर्टो रिको में इंटर मियामी और इंडिपेंडिएंट डेल वैले के बीच हुई। मेसी ने इस पर कोई गुस्सा नहीं दिखाया और बेहद शांत रहे।

लियोनल मेसी
HighLights
फैन ने मेसी को धक्का देकर मैदान पर गिराया
मेसी ने घटना पर शांत प्रतिक्रिया दी
इंटर मियामी ने दोस्ताना मैच 2-1 से जीता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनल मेसी दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर में से एक हैं। उन्होंने अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा वर्ल्ड कप में जीत दिलाई। वे अमेरिका के एक क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं और हाल ही में मैच के दौरान एक फैन ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मेसी ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मेसी इस घटना के बाद एकदम शांत दिखाई दिए।
गुरुवार को प्यूर्टो रिको में इंडिपेंडिएंट डेल वैले के खिलाफ इंटर मियामी सीएफ के एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले के दौरान ही फैन स्टेडियम में घुस आया। उसने मेसी को गिरा दिया लेकिन महान फुटबॉलर ने कोई गुस्सा नहीं दिखाया और शांत रहे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लियोनल मेसी को फैन ने गिराया
इंटर मियामी के एक मैत्रीपूर्ण मैच के दौरान फैन स्टेडियम में घुस आया। वो दौड़ते हुए मेसी के पास गया और उनके गले लगने लगा। हालांकि, हद तो तब हो गई, जब फैन ने मेसी को गिरा दिया। हालांकि, मेसी खुद को छुड़ाकर खड़े हो गए। इस घटना के बावजूद वे गुस्से में नहीं दिखे और बहुत ही शांत रहे। उनके चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो कुछ हुआ ही नहीं हो। जो फैन स्टेडियम में घुसा था, उसे सुरक्षाकर्मी बाहर ले गए। महान फुटबॉलर का ऐसा रिएक्शन देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
ये मैच बयामोन के जुआन रामोन लौब्रिएल स्टेडियम में खेला गया। खेल के 88वें मिनट में समर्थक मैदान में घुसा। बता दें कि मैच के दौरान कोई एक प्रशंसक नहीं बल्कि कई फैंस मैदान में घुसे थे। एक फैन पीछे से आ गया था और मेसी को पकड़ लिया था। सुरक्षाकर्मी छुड़ा रहे थे लेकिन इसी चक्कर में मेसी भी नीचे गिर गए। फैंस सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुसे थे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।
मेसी की वजह से टला था मैच
अगर इस मैच की बात करें, तो ये 13 फरवरी को ही खेला जाना था। हालांकि, बार्सिलोना के खिलाफ पिछले प्रदर्शनी मैच के दौरान मेसी को पैर में कुछ समस्या पैदा हो गई थी। इसके बाद मुकाबला स्थगित कर दिया गया था। सैंटियागो मोरालेस ने 16वें और मेस्सी ने 70वें मिनट में गोल किया। इसी के साथ इंटर मियामी ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की।
Leo Messi didn’t react harshly to the fan who grabbed him down on field. This man is so polite & humble to his fans! 🥹❤️👏
— LEO MESSI FAN ZONE 🇦🇷🐐 (@LeoMessiFanZone) February 27, 2026
Just imagine if it was Cristiano Ronaldo. He would kick this boy out of the field 😂 pic.twitter.com/M4vUbKy8r1

