नम आंखों से हुई विदाई: मेसी के आंसुओं ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, हार के साथ खत्म हुआ वर्ल्ड कप का सफर
39 साल की उम्र में मेसी ने न सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के लिए शानदार खेल दिखाया, बल्कि पूरी टीम को संभाले रखा। हालांकि, फाइनल में ऐसा न ...और पढ़ें
-1784508408608_m.webp)
लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लियोनेल मेसी रो नहीं रहे थे। न ही उन्हें गुस्सा आ रहा था। वह बस अकेले वहीं बैठे थे। जब कैमरा उन पर फोकस कर रहा था, तो फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी के चेहरे पर कोई भाव नहीं था। हालांकि, वह कुछ छुपा रहे थे और वह थे उनके आंसू।
39 साल की उम्र में मेसी ने न सिर्फ FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के लिए शानदार खेल दिखाया, बल्कि पूरी टीम को संभाले रखा। हालांकि, फाइनल में ऐसा नहीं हो सका। निर्णायक मैच मैच में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। फेरन टोरेस ने स्पेन की ओर से यह गोल किया।
छलक पड़े आंसू
मेसी जब रनर-अप मेडल लेने पहुंचे तो अपनी भावनओं पर काबू नहीं रख पाए और उनके आंसू छलक पड़े। वह भावुक हो उठे। यह मेसी का आखिरी विश्व कप हो सकता है। यूं तो अर्जेंटीना अंतिम समय में वापसी करने में माहिर रहा है, लेकिन रविवार को ऐसा नहीं हुआ। मेसी मैदान पर थे, फिर भी अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ तक गोल नहीं दाग सकी।
🚨🎥 What an emotional moment! 🥹😢
— Tiger eye 👁️ (@Tigereye_ball) July 19, 2026
• The legend Lionel Messi cries after the defeat in his final World Cup match. ❌ pic.twitter.com/EjkVJq29Mb
मेसी असर नहीं दिखा पाए
अर्जेंटीना के एक शॉट लगाने से पहले स्पेन ने मैच के शुरुआती 20 शॉट लगा दिए थे। मैच खत्म होने की सीटी बजने से लगभग चार मिनट पहले मेसी ने कॉर्नर किक ली। गेंद किस्मत से सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी जूलियानो सिमोन की तरफ उछली, जिन्होंने उसे क्रॉसबार के ऊपर से बाहर मार दिया और बाद में हैरानी से अपना सिर पकड़ लिया। इस मैच में स्पेन का मिडफील्ड पर दबदबा रहा, जबकि मेसी शांत रहे और ज्यादा असर नहीं दिखा पाए।
खबरें और भी
मैच पर स्पेन का कब्जा
पूरे मैच में स्पेन का कब्जा (65 प्रतिशत) और दबदबा रहा। उन्होंने लंबे समय तक अर्जेंटीना के अटैक को रोके रखा। FIFA वर्ल्ड कप 2022 में गोल्डन बॉल जीतने वाले मेसी, स्पेन के सामने कोई खास असर नहीं डाल पाए। उन्होंने 54 बार गेंद को छुआ और सिर्फ एक शॉट लिया।
मेसी ने 8 गोल किए
पूरे FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मेसी ने अपनी टीम को प्रेरित किया। एमिलियानो मार्टिनेज और एंजो फर्नांडीज समेत टीम के सदस्यों ने बताया कि वे उनके लिए FIFA वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक के जरिए उस भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने आठ गोल किए और चार असिस्ट दिए। उनके दो असिस्ट तो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आए।
43 साल के हो जाएंगे मेसी
दुनिया को एक और शानदार अंत की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। खिताबी मुकाबले में मेसी उन निर्णायक पलों को नहीं दिखा पाए जिन्होंने अर्जेंटीना के टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाई थी। अपने आखिरी वर्ल्ड कप में स्पेन ने उन्हें काफी हद तक काबू में रखा। अगले FIFA वर्ल्ड कप तक मेसी 43 साल के हो जाएंगे। क्या वे तब तक खेल जारी रख पाएंगे? उनमें कमिटमेंट की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन क्या वे शारीरिक रूप से तैयार होंगे? इसका जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा।