Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला', फीफा से फेवर की बात पर भड़के मेसी; टीम के प्रदर्शन को बताया हैरतअंगेज

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:53 AM (IST)

    लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना को मिली मदद के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम की सफलता उनकी काबिलियत का नती ...और पढ़ें

    मेसी ने आलोचकों को लताड़ा

    मेसी ने आलोचकों को लताड़ा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, अटलांटा: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 के दौरान उनकी टीम पर फीफा की मदद के आरोप लगा रहे लोगों को दो टूक जवाब दिया है। मेसी ने स्पष्ट कहा है कि उनकी टीम को कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला।

    मेसी ने कहा कि मैच के अंतिम पलों में परिणाम बदलने की क्षमता टीम की विजेता बनने की काबिलियत का नतीजा है और कुछ नहीं। इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में अर्जेंटीना 84 मिनट तक 0-1 से पीछे थी, लेकिन आखिरी के मिनटों में दो गोल मारकर टीम ने मैच को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

    रेफरी पर उठे सवाल

    इस जीत के बाद अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में जमकर जश्न मनाया गया। टीम ने फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में लगातार ऐसे मैच जीते हैं। इन्होंने केप वर्दे और स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में मात दी जबकि मिस्र के विरुद्ध ज्यादातर वक्त 0-2 से पीछे रहने के बाद मुकाबला 3-2 से जीता। मैच के बाद स्विट्जरलैंड और मिस्र दोनों टीमें के कोचों ने मैच रेफरी की आलोचना की और उनके फैसलों पर सवाल उठाए। मिस्र के होसैम हसन ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी टीम फीफा का शिकार बनी, फीफा ने मेसी और अर्जेंटीना के फायदे के लिए मिस्र के साथ पक्षपात किया।

    इन मैचों के बाद इंटरनेट मीडिया पर अर्जेंटीना के आलोचकों की बाढ़ आ गई, लोगों ने पूरे विश्व कप को ही भ्रष्ट बता दिया। इंग्लैंड के विरुद्ध जीत के बाद मेसी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। वह बोले, पीछे चार सालों में हम अपने सर्वश्रेष्ठ पर रहे हैं, फिर चाहे आपको ये बात पसंद आए या ना, किसी के कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक बार फिर हमने दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों में अपनी जगह बना ली है। ये बताता है कि हमने जो कुछ भी किया वो कोई तुक्का नहीं था, हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला।

    खबरें और भी

    बहुत कम होता है ऐसा

    मेसी ने ये भी कहा कि लगातार दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचना एक ऐसी चीज है जिसे बहुत कम देश हासिल कर पाते हैं और हम लोगों ने ये किया है। अगर हम इंग्लैंड से हार जाते तो कुछ लोग आते और बकवास बातें कहते लेकिन हमने उनको मौका नहीं दिया। अर्जेंटीना की टीम रविवार देर रात होने वाले फाइनल में स्पेन का सामना करेगी, स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

    यह भी पढ़ें- जिसके दामन पर लग चुके हैं ड्रग्स और देह व्यापार के दाग, फीफा ने उसे दी फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी; करेगा डेब्यू

    यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में हारी हुई टीमें होंगी आमने-सामने, फीफा विश्व कप 2026 में तीसरे स्थान का मुकाबला आज