विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9 साल बाद लिवरपूल छोड़ देंगे मोहम्मद सालाह

Updated: Thu, 26 Mar 2026 04:25 PM (IST)

लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह ने घोषणा की है कि वह इस सीजन के अंत में क्लब छोड़ देंगे। यह फैसला उनके अनुबंध समाप्त होने से एक साल पहले आया है।

9 साल बाद लिवरपूल छोड़ देंगे मोहम्मद सालाह

9 साल बाद लिवरपूल छोड़ देंगे मोहम्मद सालाह

HighLights

  1. तय समय से पहले इस सीजन के अंत में क्लब को अलविदा कहेंगे सालाह

  2. 9 साल बाद लिवरपूल छोड़ेंगे मोहम्मद सालाह

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह ने घोषणा की है कि वह इस सीजन के आखिर में यह इंग्लिश क्लब छोड़ देंगे। यह क्लब के अब तक के सबसे महान स्कोररों में से एक और फुटबाल की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक का तय समय से पहले ही क्लब छोड़ने का फैसला है। प्रीमियर लीग चैंपियंस और मिस्त्र के फारवर्ड 33 वर्षीय सालाह ने लिवरपूल के लिए 435 मैचों में 255 गोल किए हैं। 

उन्होंने मंगलवार को बताया कि उन्होंने टीम छोड़ने के लिए समझौता कर लिया है। यह समझौता उसके कांट्रैक्ट की समय सीमा खत्म होने से एक साल पहले ही हो गया है। क्लब में अपने नौवें साल में सालाह की फार्म में गिरावट आई है। यह गिरावट इतनी ज्यादा थी कि पिछले साल के आखिर में उन्हें कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। 

इसके बाद एक अचानक दिए गए इंटरव्यू में इस विंगर ने पत्रकारों से कहा था कि क्लब ने मुझे बीच मझधार में छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट कर कहा था कि बदकिस्मती से वह दिन आ ही गया। इससे ठीक पहले ही लिवरपूल ने भी छह का लंबा बयान जारी करके क्लब के इस महान खिलाड़ी के जल्द ही क्लब छोड़ने की घोषणा की थी। लिवरपूल ने भी सालाह को अपने सबसे महान खिलाडि़यों में से एक बताया है।