Brazil vs Norway, FIFA World Cup 2026: अब होगी नेमार और हालैंड की टक्कर
फीफा विश्व कप में ब्राजील और नॉर्वे के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा। यह मैच ब्राजील के नेमार और नॉर्वे के एर्लि ...और पढ़ें

अब होगी नेमार और हालैंड की टक्कर
HighLights
अब होगी नेमार और हालैंड की टक्कर
अंतिम 16 के मैच में ब्राजील की नॉर्वे से टक्कर
नेमार पूरी तरह फिट हैं
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Brazil vs Norway: फीफा विश्व कप में मेसी और एमबापे के धमाल के बाद अब दो और दिग्गजों की असल परीक्षा का समय आ गया है। सोमवार को पांच बार की चैंपियन ब्राजील क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूयार्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में नार्वे का सामना करेगी।
अंतिम-16 का यह मुकाबला सीधे तौर पर ब्राजील के स्टार नेमार और नार्वे के ‘महामानव’ एर्लिंग हालैंड के बीच की टक्कर होगी। क्योंकि मुकाबले से पहले ब्राजील के इटेलियन कोच कार्लो एंसेलोटी ने स्पष्ट कर दिया है कि नेमार अब पूरी तरह फिट हैं।
एंसेलोटी ने कहा है कि टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी नेमार इस टूर्नामेंट में खेलने के कम मौके मिलने के चलते निराश हैं। हालांकि कोच अब इस बात से खुश हैं कि दाहिनी पिंडली (काफ) की चोट से उबरने के बाद नेमार आखिरकार विश्व कप में ब्राजील के लिए अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं।
34 साल के इस फारवर्ड को स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप-स्टेज की जीत में बेंच से आकर सिर्फ 14 मिनट खेलने का मौका मिला था। हालांकि अब एंसेलोटी के अनुसार नेमार इस मुकाबले में पूरे 90 मिनट खेल सकते हैं।
इधर हालैंड नार्वे के लिए इस टूर्नामेंट में पांच गोल करते हुए टीम की सफलता के प्रमुख स्तंभ बने हुए हैं। अगर वह इस मुकाबले में भी अपने रंग में दिखे तो ब्राजील के लिए मुश्किल हो सकती है। नार्वे की पूरी टीम हालैंड के गोल करने की क्षमता पर ही निर्भर रहती है, ब्राजील ने इन्हें रोक लिया तो काम बन जाएगा।