Nora Fatehi बिखेरेंगी जलवा: FIFA वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी को ऐसे देखें लाइव
मेक्सिको में रोमांचक ओपनिंग नाइट के बाद FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुक्रवार को अपनी अगली मंजिल कनाडा की ओर बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

नोरा फतेही
HighLights
टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो मुकाबले
मेक्सिको ने जीत के साथ किया आगाज
साउथ कोरिया ने चेकिया को दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको में रोमांचक ओपनिंग नाइट के बाद FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुक्रवार को अपनी अगली मंजिल कनाडा की ओर बढ़ रहा है। सह-मेजबान कनाडा और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच होने वाले मैच से पहले टोरंटो स्टेडियम में दूसरी ओपनिंग सेरेमनी होगी।
बॉलीवुड में अपने काम का लोहा मनवा चुकीं फेमस कनाडाई कलाकार नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। उनके अलावा एलैनिस मोरिसैट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुबले, संजॉय, वेजड्रीम और विलियम प्रिंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रात 11:00 बजे (IST) शुरू होगी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी टोरंटो, कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में होगी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को किस चैनल पर देख सकते हैं?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी UNITE8 स्पोर्ट्स और DD स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से कलाकार परफॉर्म करेंगे?
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने वाले मुख्य कलाकार हैं नोरा फतेही, एलैनिस मोरिससेट, एलेशिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, माइकल बुब्ले, संजय, वेजेड्रीम और विलियम प्रिंस।
पहले दिन का हाल
ओपनिंग डे पर को-होस्ट मेक्सिको ने मशहूर मेक्सिको सिटी स्टेडियम में नौ खिलाड़ियों वाली साउथ अफ्रीका की टीम को 2-0 से हराया। मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने गोल किए। मेक्सिको रिकॉर्ड तीसरी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। ग्रुप A के दूसरे मैच में 2002 की सेमी-फाइनलिस्ट साउथ कोरिया ने ग्वाडलहारा में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चेकिया को 2-1 से हराया।