Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 रेड कार्ड, 2 गोल: फीफा वर्ल्‍ड कप के उद्घाटन मुकाबले में रोमांच की हदें पार, मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को रौंदा

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 08:19 AM (IST)

    फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 के उद्घाटन मैच में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से मात दी। इस मुकाबले में तीन रेड कार्ड दिखाए गए। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मैक्सिको ने ग्रुप ए के मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से मात दी

    2. मैक्सिको के लिए जूलियन किनोज और रउल जिमिनेज ने गोल दागे

    3. उद्घाटन मैच में रेफरी ने तीन रेड कार्ड दिखाए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शकीरा की मनभावन प्रस्‍तुति और फिर तीन रेड कार्ड। फीफा वर्ल्‍ड कप 2026 की एकदम सनसनीखेज शुरुआत हुई। 10 सदस्‍यीय मेक्सिको ने 9 सदस्‍यीय साउथ अफ्रीका को ग्रुप ए के मैच में 2-0 से पटखनी दी। अगर दक्षिण अफ़्रीका के लिए FIFA वर्ल्ड कप 2010 का पहला दिन यादगार था, तो 2026 के एडिशन की शुरुआत में मेक्सिको ने 'बाफाना बाफाना' को एक कड़ा झटका दिया।

    मैच में सह-मेजबान अपने विरोधियों पर हावी रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आक्रमण में फीके नजर आए और अनुशासन के मामले में भी उन्‍होंने जमकर किरकिरी कराई। याया सिटहोल और थेंबा वेन को रेड कार्ड दिखाया गया। स्‍टोपेज टाइम में मैक्सिको के सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड दिखाया गया।

    मेक्सिको का दबदबा

    इस तरह यह पहला वर्ल्‍ड कप मुकाबला बना, जिसमें तीन रेड कार्ड दिखाए गए। ध्‍यान देने वाली बात है कि 2022 वर्ल्‍ड कप में कुल चार रेड कार्ड दिखाए गए थे।

    मेक्सिको ने वैसे मैच में ज्‍यादातर दबाव बनाए रखा। जूलियन किनोज और रउल जिमिनेज ने गोल दागकर मेक्सिको को 2-0 की बढ़त दिलाई, जो निर्णायक स्‍कोर साबित हुआ। किनोज ने मैच के 9वें जबकि जिमिनेज ने मैच के 67वें मिनट में गोल किया। मैक्सिको के पास गोल करने के ज्‍यादा अवसर थे, लेकिन वो कई बार चूका और अपने फैंस को निराश किया।

    साउथ अफ्रीका की कड़ी परीक्षा

    याद दिला दें कि दिन की शुरुआत शकीरा के दाई दाई गीत पर प्रस्‍तुति के साथ हुई। इसके बाद मेक्सिको ने दमदार शुरुआत की और साउथ अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्‍स की कड़ी परीक्षा ली। जिमिनेज ने कॉर्नर से किक लिया, जिस पर विलियम्‍स ने अच्‍छा बचाव किया।

    खबरें और भी

    बहरहाल, घरेलू दर्शकों को गोल देखने के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। विलियम्‍स अपने मिडफील्‍डर को गलत पास कर बैठे। मैक्सिको के गुटीरेज ने गेंद अपने कब्‍जे में की और किनोज को गोल करने का गोल्‍डन चांस दिया। 9वें मिनट में किनोज ने बिना कोई गलती किए गेंद को जाली में भेद दिया। वर्ल्‍ड कप में एल ट्री के लिए यह तीसरा सबसे तेज गोल रहा। फिर किनोज ने गेम पर ज्‍यादा नियंत्रण रखने का प्रयास किया।

    मेक्सिको के सुपरस्‍टार

    जिमिनेज ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में धांसू प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई और उन्‍हें मेक्सिको का सुपरस्‍टार माना जा रहा है। जिमिनेज ने बेहतरीन किक जमाकर गोल दागा और मेक्सिको की बढ़त दोगुनी कर दी। उनका उत्‍साह देखते बन रहा था।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: शकीरा ने बांधा समां, रंगारंग कार्यक्रम के साथ फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 की प्राइज मनी कितनी है? T20 विश्‍व कप से तुलना देख नहीं होगा आंखों पर यकीन