Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फीफा वर्ल्ड कप में चार चांद लगाएंगी शकीरा और मैडोना, पहले हाफटाइम शो में मचाएंगी धमाल

    Updated: Fri, 15 May 2026 01:27 PM (IST)

    पॉप स्टार शकीरा, मैडोना और कोरियन बैंड बीटीएस 2026 फीफा फुटबॉल विश्व कप के पहले हाफटाइम शो की अगुवाई करेंगे। इस शो से होने वाली कमाई का उपयोग वैश्विक ...और पढ़ें

    शकीरा और मैडोना मचाएंगी धमाल

    शकीरा और मैडोना मचाएंगी धमाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, लॉस एंजिलिस: पॉप स्टार शकीरा, मैडोना और कोरियन बैंड बीटीएस 2026 फीफा फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहली बार होने वाले हाफटाइम शो की अगुवाई करेंगे। इस शो से होने वाली कमाई एक ग्लोबल शिक्षा पहल के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

    11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।

    साफ है मकसद

    जानकारी के अनुसार यह इवेंट फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के लिए पैसे जुटाएगा। इस पहल का मकसद दुनिया भर के बच्चों को अच्छी शिक्षा और फुटबॉल तक पहुंच दिलाना है। शो के लिए कलाकारों की लाइनअप तैयार करने वाले कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर की घोषणा की।

    शकीरा ने इस महीने की शुरुआत में नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बाय के साथ फीफा कप का आधिकारिक गाना रिलीज किया था। यह उनका दूसरा विश्व कप एंथम है। इससे पहले उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के उद्घाटन समारोह में 'वाका-वाका' पेश किया था।

    मैडोना की वापसी

    वहीं मैडोना इस गर्मी में ट्रीबेका फेस्टिवल से वापसी करने वाली हैं। दक्षिण कोरियाई बाय बैंड बीटीएस ने गत मार्च में ही अपना छठा स्टूडियो एल्बम एरीरंग रिलीज किया था। बैंड के सभी सात सदस्यों ने अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा पूरी करने के बाद यह वापसी की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: विश्व कप के लिए इराक को मिले दो नए खिलाड़ी

    यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप के प्रसारण मामले पर कोर्ट ने मांगा जवाब