FIFA World Cup 2026: धमाकेदार शुरुआत से दक्षिण कोरिया ने जगा दी उम्मीदें, तोड़ा 16 साल का सूखा
ह्वांग इन बीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर अपने विश्व कप अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। बीम ने एक गोल किया और दू ...और पढ़ें

साउथ कोरिया को मिली जीत
HighLights
ह्वांग इन बीम ने एक गोल किया, एक में सहायता दी
दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराकर अभियान शुरू किया
कोरिया ने 2010 के बाद पहला विश्व कप शुरुआती मैच जीता
गुआदलहारा, एपी: ह्वांग इन बीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण कोरिया ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत चेकिया पर 2-1 की जीत के साथ की। मैच के हीरो रहे बीम ने ना सिर्फ मैच में एक गोल किया, बल्कि दूसरे गोल में सहयोग भी उन्हीं का रहा।
इससे पहले मैच का पहला हाफ बहुत ही नकारात्मक रहा। दोनों टीमों ने इतनी रक्षात्मक फुटबॉल खेली कि हाफ टाइम के वक्त दोनों को ही दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ी। हाफ टाइम पर जब टीमें मैदान से बाहर निकल रही थीं, तो दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। लेकिन मैच का दूसरा हाफ अलग तरीके से घटा।
कप्तान ने खोला खाता
मैच के 59वें मिनट में चेकिया के लिए कप्तान लादिस्लाव क्रेजसी ने हेडर के जरिए गोल कर दिया। इसके बाद ग्राउंड पर शुरू हुआ बीम का दबदबा। पहले तो उन्होंने 67वें मिनट में दो रक्षकों को छकाकर बेहतरीन गोल किया। और फिर 80वें मिनट में मैदान के दाहिनी ओर से बेहतरीन क्रॉस देकर ह्योन ग्यू को विजयी गोल दागने में मदद की। ह्यूंग मिन सोन की कप्तानी में उतरी साउथ कोरिया ने पूरे मैच के दौरान ज्यादातर वक्त तक गेंद पर कब्जा जमाए रखा।
साल 2006 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रही चेकिया की टीम हर मोर्चे पर साउथ कोरिया से पिछड़ी दिखी। दोनों टीमों के खेल में फीफा रैंकिंग का अंतर स्पष्ट रहा। सोन इस मैच में गोल कर अपने देश और एशिया के लिए सबसे ज्यादा फीफा विश्व कप गोल करने वाले खिलाड़ी बन सकते थे, लेकिन वह कुछ आसान मौके चूक गए। सोन के नाम इस विश्व कप से इतर, तीन विश्व कप में तीन गोल हैं।
खबरें और भी
2010 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
दक्षिण कोरिया ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के शुरुआती मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्व कप के पहले ही मैच में ग्रीस को हराया था। कोरिया ने लगातार तीसरे विश्व कप में किसी यूरोपियन देश को हराया। इन्होंने 2018 में जर्मनी को हराकर उन्हें विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया था। जबकि 2022 में पुर्तगाल इनका शिकार बना था।
साउथ कोरिया लगातार 11वें विश्व कप का हिस्सा बन रहा है। इन्होंने अभी तक कुल 12 बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है। एशिया में किसी भी देश ने इनसे ज्यादा बार विश्व कप नहीं खेला। यह देश अपनी मेजबानी में 2002 के विश्व कप में चौथे नंबर पर रहा था। यह विश्व कप में इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके बाद से ये देश कभी भी अंतिम-16 से आगे नहीं जा पाया है। इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के बाद प्रशंसक उम्मीद कर सकते हैं कि टीम इस बार इस सिलसिले को तोड़ देगी।