Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड के लिए आसान नहीं होगी कोलंबियाई चुनौती

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:46 AM (IST)

    फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड कोलंबिया से भिड़ेगा, जिसे स्विस मिडफील्डर आर्डन जाशारी ने सबसे कठिन चुनौती बताया है। टीम यु ...और पढ़ें

    कोलंबिया और स्विट्जरलैंड होंगे आमने-सामने

    कोलंबिया और स्विट्जरलैंड होंगे आमने-सामने

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मंगलवार रात को स्विट्जरलैंड का सामना कोलंबिया से होगा। स्विस टीम के मिडफील्डर आर्डन जाशारी का मानना है कि यह टूर्नामेंट में उनकी अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होगी।

    उनके अनुसार चुनौती सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि स्टेडियम में मौजूद कोलंबियाई प्रशंसकों के जबरदस्त समर्थन से भी मिलेगी। जाशारी ने कहा कि ग्रुप चरण में सह मेजबान कनाडा के विरुद्ध मुकाबले में स्टेडियम का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा कनाडाई प्रशंसकों से भरा था। अब उन्हें उम्मीद है कि कोलंबिया के समर्थक भी उतना ही जोशीला माहौल बनाएंगे।

    खिलाड़ी और दर्शक दोनों हैं भावुक

    उन्होंने कहा कि कोलंबियाई खिलाड़ी और उनके प्रशंसक दोनों ही बेहद भावुक होते हैं और नॉकआउट चरण में यह मुकाबला मैदान के साथ-साथ दर्शक दीर्घा में भी बेहद गर्मजोशी वाला होगा। स्विट्जरलैंड लगातार छठी बार विश्व कप खेल रहा है, लेकिन अंतिम-16 का चरण उसके लिए हमेशा बड़ी चुनौती रहा है। टीम 2006, 2014, 2018 और 2022 में इसी दौर से बाहर हुई थी, जबकि 2010 में वह ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

    इस बार स्विट्जरलैंड ने अंतिम-32 में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर 88 वर्षों बाद विश्व कप नॉकआउट चरण में अपनी पहली जीत दर्ज की और अब पहली बार लगातार आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहा है।

    मंजाबी पर नजरें

    इस अभियान में 20 वर्षीय युवा फॉरवर्ड जोहान मंजाबी टीम के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे हैं। उन्होंने चार मैचों में तीन गोल करने के साथ दो असिस्ट भी दिए हैं। अल्जीरिया के विरुद्ध जीत में भी उनका प्रदर्शन निर्णायक रहा था। स्विस फॉरवर्ड रुबेन वार्गास ने मंजाबी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में गोल और असिस्ट के जरिए टीम की लगातार मदद करना सामान्य बात नहीं है। उनके अनुसार मंजाबी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और पूरी टीम खुश है कि ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी उनके साथ खेल रहा है।

    खबरें और भी

    स्विट्जरलैंड के लिए यह मुकाबला सिर्फ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का नहीं, बल्कि विश्व कप के नॉकआउट चरण में अपने पुराने रिकॉर्ड को बदलने का भी सुनहरा अवसर होगा।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फोलारिन बालोगन पर से हटाया गया बैन भी नहीं आया अमेरिका के काम, बेल्जियम ने किया वर्ल्ड कप से बाहर

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अधूरा ही रह गया रोनाल्डो का सपना, स्पेन से हारकर पुर्तगाल वर्ल्ड कप से बाहर