इमारतों की फायर NOC जारी करने के बदले मांगी 36 हजार की रिश्वत, अहमदाबाद नगर निगम ने अधिकारी को किया बर्खास्त
अहमदाबाद नगर निगम ने प्रोबेशनरी चीफ फायर ऑफिसर अमित डोंगरे को 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद नौकरी से निकाल दिया। ...और पढ़ें

अहमदाबाद में फायर एनओसी रिश्वत मामले में अधिकारी बर्खास्त

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद नगर निगम ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट में प्रोबेशनरी चीफ फायर ऑफिसर अमित डोंगरे को शनिवार को नौकरी से निकाल दिया।
नगर निगम ने यह कार्रवाई एसीबी के एक्शन के बाद की है। एसीबी ने अधिकारी अमित डोंगरे ने छह बिल्डिंग्स के NOCs को मंजूरी देने के लिए 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।
36 हजार रुपये की मांगी रिश्वत
ACB के मुताबिक, डोंगरे ने अहमदाबाद में छह अलग-अलग बिल्डिंग्स के लिए फायर नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOCs) को मंजूरी देने के सिलसिले में एक तीसरे व्यक्ति, 31 साल के भावसिंह जाला के जरिए कथित तौर पर 36 हजार रुपये मांगे थे। हर इमारत की NOC के लिए रकम 6 हजार रुपये थी।
शिकायतकर्ता ने राज्य सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एनओसी एप्लीकेशन जमा किए थे। रिश्वत की कथित मांग के बाद, शिकायतकर्ता ने वडोदरा सिटी ACB पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।
एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा
शिकायत के बाद ACB ने मेमनगर में विजय क्रॉस रोड्स पर यश इक्वा कॉम्प्लेक्स के पास दो सरकारी पंच गवाहों की मौजूदगी में एक जाल बिछाया। जाला ने शिकायत करने वाले के साथ जानबूझकर बातचीत की और 36 हजार रुपये लिए, जिसके बाद उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि रिश्वत की पूरी कथित रकम बरामद कर ली गई है।
ऑपरेशन के दौरान, जाला ने अमित डोंगरे से फोन पर भी बातचीत की। ACB ने बताया कि जाला से बातचीत के दौरान डोंगरे ने रिश्वत के पैसों को लेकर अपनी सहमति जताई थी। जाला ने डोंगरे के कहने पर ही पैसों की मांग की थी।
एसीबी की कार्रवाई के बाद किया सस्पेंड
47 वर्षीय अमित डोंगरे, अहमदाबाद नगर निगम के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट में प्रोबेशनरी चीफ फायर ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे।
ACB की कार्रवाई के बाद, AMC ने अब तुरंत उनकी नियुक्ति खत्म कर दी है। ACB ने डोंगरे और ज़ाला दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।