Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! इंस्टाग्राम पर 'हाउस क्लीनिंग' का विज्ञापन देखकर घर बुलाए सफाईकर्मी, अलमारी से 15.50 लाख के गहने लेकर फरार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:34 PM (IST)

    अहमदाबाद के बोपल में इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए बुलाए गए सफाईकर्मियों ने एक घर से 15.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। ...और पढ़ें

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    (यह तस्वीर AI से बनाई गई है)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। अहमदाबाद के बोपल इलाके में सोशल मीडिया के जरिए ठगी और चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

    यहां एक परिवार को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर घर की सफाई के लिए बाहरी लोगों को बुलाना भारी पड़ गया।

    सफाई के बहाने घर में दाखिल हुए दो शातिर चोर मास्टर बेडरूम की अलमारी से 15.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए।

    3,000 रुपये में तय हुआ था सौदा

    सिंधु भवन एक्सटेंशन रोड पर स्थित 'कैप्टन एन्हांस' निवासी और आईटी (IT) क्षेत्र में कार्यरत 52 वर्षीय श्याम विद्याकांत नागर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

    उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर घर की साफ-सफाई करने वाली एक सर्विस का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बातचीत के बाद रसोई और बाथरूम समेत पूरे घर की सफाई के लिए 3,000 रुपये का शुल्क तय किया गया था।

    6 घंटे तक घर में रहे, नजर बचाकर कर दी चोरी

    तय समय के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे एक युवक सफाई के लिए पहुंचा और उसके एक घंटे बाद दूसरा युवक भी वहां आ गया। ये दोनों आरोपी शाम 6:00 बजे तक घर में ही मौजूद थे।

    सफाई करने के बहाने वे मास्टर बेडरूम में दाखिल हुए और वहां अलमारी में रखे गहनों से भरे दो पर्स चुपके से सरका लिए। काम खत्म होने के बाद वे पैसे लेकर आराम से निकल गए।

    गहनों की जरूरत पड़ने पर हुआ खुलासा

    चोरी का पता तब चला जब श्यामभाई की पत्नी को किसी काम से गहनों की जरूरत पड़ी। जब उन्होंने अलमारी चेक की, तो वहां से दोनों पर्स गायब थे।

    घर में उन सफाईकर्मियों के अलावा और कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था, जिससे यह साफ हो गया कि इस वारदात को उन्हीं दोनों ने अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने तुरंत बोपल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस कर रही है तलाश

    पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और सोसाइटी के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही जिस मोबाइल नंबर से आरोपियों ने संपर्क किया था, उसकी भी तकनीकी जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि हाल ही में अहमदाबाद के वाडज इलाके से भी एक ऐसी ही 'हाईटेक' गैंग पकड़ी गई थी, जो इंस्टाग्राम पर हाउस क्लीनिंग का झांसा देकर चोरी करती थी।

    पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इस वारदात के पीछे भी वही गिरोह है या कोई नई गैंग सक्रिय हुई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन देखकर अनजान लोगों को घर बुलाने से पहले उनकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।