Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat Election: अनुराग ठाकुर ने कहा-इटालियन को जवाब दिया, ईटालिया को भी देंगे

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 05:47 PM (IST)

    Anurag Thakur In Gujarat अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल ईटालिया के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इटालिय ...और पढ़ें

    इटालियन को जवाब दिया, ईटालिया को भी देंगे; गुजरात में नहीं चलेगी AAP की गारंटीः अनुराग ठाकुर
    इटालियन को जवाब दिया, ईटालिया को भी देंगे; गुजरात में नहीं चलेगी AAP की गारंटीः अनुराग ठाकुर

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोपाल ईटालिया (Gopal Italia) के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि इटालियन को जवाब दिया। अब ईटालिया को भी जवाब देंगे। उन्होंने कहा जिनकी खुद की गारंटी नहीं, वे गुजरात की जनता को गारंटी दे रहे हैं।

    अरविंद केजरीवाल की खुद की कोई गारंटी नहीं

    गुजरात भाजपा (Gujatat BJP) की गौरव यात्रा (Gaurav Yatra) में शामिल होने आए केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने इटालियन को जवाब दिया है। ईटालिया को भी जवाब देंगे। आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सौ वर्षीय माता को भी राजनीति में घसीटने का काम किया है। गुजरात की जनता ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में गारंटी बांट रहे हैं, लेकिन उनकी खुद कोई गारंटी नहीं है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा ने उनको नकार दिया है। 400 सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। आप एक रिजेक्ट माल हैं, जिसे गुजरात की जनता कभी नहीं आजमाएगी।

    गुजरात की जनता दिलाएगी भाजपा को जीत

    गुजरात की जनता उनके वादों से गुमराह नहीं होगी। गुजरातियों के दिल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) हैं। उन्होंने विकास को देखा है। डबल इंजन की सरकार को देखा है, इसलिए इस चुनाव में भी जनता भाजपा को ही जीत दिलाएगी। 30 दिन में राष्ट्रीय खेल संपन्न कराकर गुजरात ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। दुनिया का कोई देश इतने कम समय में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन नहीं कर सकता है। इसके लिए गुजरात सरकार के खेल मंत्री हर्ष संघवी प्रशंसा व बधाई के पात्र हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश में राज किया है, वह एक प्रमुख विपक्षी दल है, इसलिए कांग्रेस को हम हल्के में नहीं लेते हैं। चुनाव के बाद कांगेस ही प्रमुख विपक्षी दल होगी, इसलिए उसे पूरी गंभीरता से लेते हैं। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कड़ा मुकाबला किया था, इस बार भी हम उसे कमतर नहीं आंकते हैं।

    यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी राजस्थान आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालेंः सतीश पूनिया

    यह भी पढ़ेंः मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त

     

    खबरें और भी