केंद्र ने समन जारी कर Meta अधिकारियों को दिल्ली बुलाया, अगले दो दिन में पेश होने के लिए कहा
भारत सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को समन भेजा है और उन्हें 5-6 अगस्त को भारत में पेश होने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

केंद्र सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाया
HighLights
भारत सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को समन भेजा है।
आईटी सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने 5-6 अगस्त को बुलाया है।
CSAM और अकाउंट्स के खिलाफ गलत कार्रवाई पर होगी चर्चा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने मेटा (META) की ग्लोबल टीम को समन भेजा है। IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार ने 5-6 अगस्त को भारत में मेटा की ग्लोबल टीम को बुलाया है।
IT सेक्रेटरी कृष्णन का कहना है कि मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों को यह पक्का करना चाहिए कि उनके सिस्टम वैसे ही काम करें जैसा सोचा गया था।
सरकार ने META को भेजा समन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने आज मंगलवार को बताया, 'सरकार मेटा की ग्लोबल टीम के सामने कई मुद्दे उठाएगी, जिनमें CSAM से जुड़े मामलों को संभालने से लेकर प्रमुख अकाउंट्स के खिलाफ गलत कार्रवाई तक के मामले शामिल हैं।'
मेटा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रील को अकाउंट से हटा दिया था। हालांकि बाद में वो रील फिर दिखने लगी। इसी बीच अब मेटा की ग्लोबल टीम को भारत आने के लिए समन भेजा गया है।
पीएम मोदी ने मेटा के हटाए इस पोस्ट में भारत के युवाओं को संबोधित किया था और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था।
इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (CSEAM) को लेकर भी मेटा रेगुलेटरी जांच के दायरे में है और सरकार पहले भी इस मुद्दे पर मेटा को नोटिस भेज चुकी है।
Meta से पूछे जाएंगे कई सवाल
कृष्णन ने IIT मद्रास में AI4Bharat और जोश टॉक्स AI के एक स्वतंत्र मल्टीमॉडल AI मूल्यांकन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए जाने के मौके पर पत्रकारों से कहा, 'कई मुद्दे हैं, CSAM का मुद्दा उठाया गया था, तो उस पर क्या कदम उठाए गए हैं, और सिंथेटिक रूप से बनाई गई जानकारी, उस पर किस हद तक ध्यान दिया जा रहा है। इन सभी बातों पर चर्चा होगी।'
एस. कृष्णन ने आगे कहा, 'निश्चित रूप से, प्रमुख हस्तियों के लिए, जब उनके अकाउंट वेरिफाइड होते हैं तो अगर कंटेंट हटाना हो, तो सुरक्षा उपाय होने चाहिए, ये सभी मुद्दे होंगे।'
कृष्णन ने आगे कहा, 'हम मेटा से यह समझना चाहेंगे कि इनमें से कुछ चीजें उस तरह से क्यों काम नहीं कर रही हैं, जैसा उन्हें करना चाहिए और चुनौतियां क्या हैं।'
आईटी सेक्रेटरी ने कहा कि दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक होने के नाते, मेटा के पास ऐसे मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी होनी चाहिए।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'दोस्त नरेंद्र...', नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया बेस्ट फ्रेंड; भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर