Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के दम पर GIFT सिटी बन रही सर्विस सेक्टर की पसंद, निवेश के लिए है उम्दा जगह

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 02:39 PM (GMT+05:30)

    भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है। बिजनेस करने की आसान सुविधाएं और वित्तीय लेन-देन की सरलता के कारण देश नई ऊंचाइयां छू र ...और पढ़ें

    वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के दम पर GIFT सिटी बन रही सर्विस सेक्टर की पसंद
    वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के दम पर GIFT सिटी बन रही सर्विस सेक्टर की पसंद

    HighLights

    1. GIFT सिटी देश की पहली संचालित स्मार्ट सिटी
    2. 2015 में सिटी को मिली थी मान्यता

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। बिजनेस डिस्ट्रिक्स, वित्तीय सेवाएं और आईटी आधारित सर्विस सेक्टर की ग्रोथ से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक है।

    बिजनेस करने की आसान सुविधाएं और वित्तीय लेन-देन की सरलता के कारण देश नई ऊंचाइयां छू रहा है।

    राजनैतिक स्थिरता, मजबूत लीडरशिप, बिजनेस के अनुकूल नीतियों, ऊर्जा व प्रतिशा से भरे कर्मी, उद्यमशीलता की भावना और अद्वितीय इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण गुजरात हमेशा से निवेश के लिए बेहतरीन जगह रही है।

    देश की पहली स्मार्ट सिटी

    2007 में जब स्मार्ट सिटी का विचार आकार लेने लगा, तो हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जो कि उस समय गुजरात के सीएम के रूप में लोगों की सेवा कर रहे थे उन्होंने देश की स्मार्ट सिटी गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (GIFT) सिटी को आकार दिया।

    GIFT सिटी देश की पहली संचालित स्मार्ट सिटी है। GIFT सिटी ने आने वाले समय में देश में बनने वाली स्मार्ट सिटी के लिए बेंचमार्क स्थापित किया है।

    अभी हाल में GIFT सिटी देश की पहली प्लेटिनम सिटी बनी है। इस सिटी को ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के रूप में सर्टिफिकेशन मिला है। यह सिटी कई विशेताओं को लिए हुए साबरमती नदी के किनारे बसी है। यह सिटी गांधीनगर और अहमदाबाद के पास है। इससे आसानी से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है।

    कई प्रमुख शहरों से है कनेक्टेड

    GIFT सिटी लंदन, सिंगापुर, न्यूयार्क के साथ ही दुनिया के कई अन्य प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग के रास्ते कनेक्टेड हैं। इसी के साथ ही ये देश के बड़े शहरों से भी जुड़ी है। मेट्रो और बीआरटी के जरिए शहर के अंदर सफर करना बड़ा आसान है। इसके पड़ोस में शिक्षा के नामी संस्थान हैं जो कि इसको खास बनाते हैं।

    नेशनल हाइवे 48 के साथ ही तेजी से विकास की ऊंचाइयां छू रहे दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कोरिडोर के कारण यहां पर आने-जाने में सुविधा होती है।

    GIFT सिटी के बारे में बताते हुए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ल्ड क्लास फाइनेंस और आईटी जोन को स्थापित करने के पीछे विजन था कि ऐसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं जो कि न सिर्फ भारत के लिए हों बल्कि पूरे विश्व के लिए हों।

    खबरें और भी

    886 एकड़ भूमि में फैली है सिटी

    यह शहर 886 एकड़ की भूमि पर फैला है। GIFT सिटी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के कंसेप्ट पर आधारित है जिसका उद्देश्य स्मार्ट ऑफिस, रेसिडेंशियल एरिया, रिटेल एंड रिक्रिएशन जोन्स बनाना है। इसमें बिजनेस क्लब, स्कूल, अस्पताल और होटल जैसे सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को उपलब्ध कराया गया है। इसकी सफलता का राज इसमें विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का होना है।

    इस शहर में कई ऐसी चीजें हैं जो कि देश में पहली बार की गई हैं। ऐसी ही कुछ चीजें जैसे कि यूटिलिटी टनल, डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम, आटोमेटेड वेस्ट कलेक्शन सिस्टम, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और आईसीटी इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसके अलावा GIFT अर्बन डेवलपमेंट ऑथारिटी एंड नोटीफाईड एरिया कमेटी शहर में आने वाली समस्या को सिंगल विंडो के जरिए समाधान के जरिए सुलझाती है।

    GIFT सिटी सर्विस सेक्टर की इंडस्ट्री के लिए आदर्श जगह है। बैंकिंग, कैपिटल मार्केट, इंश्योरेंस, फिनटेक और आईटी से संबंधित सेवाएं देने के लिए यह मुफीद जगह है।

    यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat Global Summit: दुनिया को आकर्षित कर रहा गुजरात, भविष्य की चुनौतियों को लेकर राज्य के पास है दमदार रोडमैप

    यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat Global Summit: गुजरात का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया को कर रहा आकर्षित, बेहतरीन विजन से हो रहा कायाकल्प