Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: गिर के जंगल, गाय का शिकार और रोमांच... पर्यटकों ने लाइव देखा शेर-शेरनी का शिकार

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:03 PM (IST)

    गुजरात के गिर जंगल में सफारी के दौरान पर्यटकों ने शेर-शेरनी को एक गाय का शिकार करते हुए देखा। यह रोंगटे खड़े कर देने वाला दृश्य मोबाइल में कैद हो गया ...और पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के गिर जंगल में एक रौंगटे खड़े कर देने वाला नजारा देखने को मिला। सासन गिर जंगल में सफारी का आनंद ले रहे पर्यटकों ने वह नजारा देखा जिसे वे शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। जंगल की सैर के दौरान शेरों ने पर्यटकों के सामने एक गाय का शिकार किया।

    पर्यटकों ने देखा लाइव शिकार

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, जब पर्यटक समूह की जिप्सी जंगल के रास्ते से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रही एक शेरनी ने अचानक उल्टी दिशा से आ रही गाय पर हमला बोल दिया। शेरनी बिना किसी हिचकिचाहट के जिप्सी के बेहद करीब पहुंची और तेजी से गाय पर झपट पड़ी।

    कुछ ही पलों में एक और शेर भी इस शिकार में शामिल हो गया। दोनों शेरों की फुर्ती, ताकत और समन्वय देखकर पर्यटक स्तब्ध रह गए। उनकी सांसें थम सी गईं और कई पर्यटक डर के मारे चीख पड़े।

    शेरनी ने गाय पर हमला किया

    पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेरनी कैसे धीरे-धीरे अपना शिकार घेरती है और फिर बिजली की गति से हमला करती है।

    वीडियो में शेरों की प्राकृति की तकनीक साफ नजर आ रही है, जो आमतौर पर जंगली जानवरों को दूर से ही देखने वाले पर्यटकों के लिए बेहद दुर्लभ दृश्य है।

    वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    सासन गिर के जंगलों में यह घटना काफी अनोखी मानी जा रही है। आमतौर पर शेर पर्यटकों की गाड़ियों और भीड़ के पास शिकार करने से बचते हैं, लेकिन इस बार शेरनी ने बिना किसी डर के जिप्सी के पास अपना शिकार किया।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। वन विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। गिर जंगल एशियाई शेरों का आखिरी अभयारण्य है, जहां पर्यटक रोजाना सफारी का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन इस तरह का लाइव शिकार देखना उनके लिए यादगार अनुभव बन गया है।