Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात: जाफराबाद में शेरों का आतंक... आधी रात मवेशियों पर किया हमला; CCTV में कैद हुई घटना

    Updated: Mon, 25 May 2026 04:55 PM (IST)

    गुजरात के अमरेली जिले के कडियाली गांव में देर रात दो जंगली शेर रिहायशी इलाके में घुस आए और एक जानवर का शिकार किया। ...और पढ़ें

    अमरेली के कडियाली गांव में दो शेर घुसे

    अमरेली के कडियाली गांव में दो शेर घुसे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अमरेली जिले के में एक बार फिर जंगली शेरों का आतंक देखने को मिला। देर रात दो शेर शिकार की तलाश में अचानक कडियाली गांव के रिहायशी इलाके में घुस आए।

    शांत गलियों में शेरों के प्रवेश से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और आवारा जानवरों में भगदड़ शुरू हो गई। शिकारी शेरों को देखते ही गांव के पालतू पशु अपनी जान बचाने के लिए सड़कों पर तेजी से भागने लगे। वीडियो में जंगली शेर उनके पीछे दौड़ते नजर आए। यह दिल दहला देने वाला पूरा वाकया गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

    वीडियो में देखा जा सकत है कि कैसे शेरों ने गांव के अंदर एक जानवर का शिकार किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। पूरे गांव में डर का माहौल है।

    शेरों के बार-बार रिहायशी इलाकों में घुस आने से उनकी जान-माल को खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- Video: गिर के जंगल, गाय का शिकार और रोमांच... पर्यटकों ने लाइव देखा शेर-शेरनी का शिकार