विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गुजरात से शराबबंदी नहीं हटेगी', सरकार ने किया क्लियर

Updated: Fri, 21 Aug 2026 09:20 PM (IST)

गुजरात सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शराबबंदी जारी रहेगी और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

गुजरात सरकार के प्रवक्‍ता जीतूभाई वाघाणी

गुजरात सरकार के प्रवक्‍ता जीतूभाई वाघाणी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात से शराबबंदी को हटाने का कोई विचार नहीं है, राज्‍य में हर हाल में शराबबंदी लागू रहेगी तथा इसका सख्‍ती से पालन होगा, यह कहना है राज्‍य के काबिना मंत्री एवं सरकार के प्रवक्‍ता जीतूभाई वाघाणी का।

भावनगर शराब दुखांतिका पर प्रशासन व पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक का मामले की समीक्षा की तथा पीडितों के हाल चाल जाने।

उधर मुख्‍य आरोपी रईस को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में एक म्रतक के शरीर से 200 एमएल मिथेनॉल होने की बात सामने आई है।

सरकार ने शराबबंदी जारी रखने का फैसला किया

राज्य सरकार के प्रवक्‍ता एवं क्रषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने भावनगर में जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर भावनगर में गत दिनों जहरीली शराब के मामले की समीक्षा की।

वाघाणी ने इसके बाद प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए स्‍पष्‍ट किया कि राज्‍य सरकार में शराबबंदी को हटाने का कोई विचार नहीं है, राज्‍य में हर हाल में शराबबंदी रहेगी।

वाघाणी ने जांच कार्यवाही की जानकारी देते हुए कहा क‍ि पुलिस ने अब तक 21 में से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, सरकार ने स्‍टेट मॉनिटरिंग कमेटी को जांच सौंप दी है। उन्‍होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि इस मामलेमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

भावनगर जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एफएसएल ने मौत के लिए जिम्‍मेदारी जहरीली शराब में मिथेनॉल की पुष्टि की है। इस घटना केमुख्‍य आरोपी रईस को स्‍थानीय कोर्ट में प्रस्‍तुत किया गया जहां उसे 9 दिन के‍ पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

उधर डॉ पंकज आखोलिया ने बताया कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में एक म्रतक के शरीर में 200 एमएल मिथेनॉल होने की बात सामने आई है।

एक स्‍वस्‍थ्‍य व्‍यक्ति के शरीर में 10 एमएल मिथेनॉल मौत का कारण बन सकती है। उधर जहरीली शराब पीने की शंका केबाद सूरत में एक युवक अस्‍पताल जांच के लिए पहुंचा लेकिन उसे भर्ती कर लिया गया। राजकोट में पुलिस ने तीन दिन में शराब बिक्री व सेवन करने के 130 मामले दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कडी के एक गांव में देशी शराब के अड्डे पर छापा मारकर 18000 लीटर देशी शराब जप्‍त की। पुलिस ने करीब साढे चार लाख रु का माल व सामान बरामद किया।

जहरीरी शराब से मौत का जिम्‍मेदार कौन: कांग्रेस

कांग्रेस विधायक जिग्‍नेश मेवाणी व पाटण जिला कांग्रेसने शराब दुखांतिका मामले में मौत काआंकडा 11 तक पहुंचने का दावा करते हुए कहा कि इन मौतों के लिए कौन जिम्‍मेदार है।

मेवाणी नेकहा कि राज्‍य में कानून एवं व्‍यवस्‍था की हालत लगातार बिगडते जा रही है, जहरीली शराब बनाने व बेचने के मामले में अब तक जिम्‍मेदारी तय नहीं की गई है।

दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कर सरकार ने संतोषकर लिया । कांग्रेस ने इस मामले में ग्रह मंत्रालय संभाल रहे उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी से इस्‍तीफे की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गुजरात में जहरीली शराब पीने से 8 की मौत, 15 शराब तस्कर गिरफ्तार