Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat Assembly Election 2022: अब मंदिरों और संतों के चरणों में गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल ईटालिया

    By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 09:14 PM (IST)

    Gujarat Assembly Election 2022 आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल ईटालिया राजनीति में आने से पहले हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। वे मंदिरों को शोषण ...और पढ़ें

    अब मंदिरों और संतों के चरणों में गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल ईटालिया। फाइल फोटो
    अब मंदिरों और संतों के चरणों में गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल ईटालिया। फाइल फोटो

    अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आता जा रहा है, भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं में टकराव बढ़ता जा रहा है। आप नेताओं की बयानबाजी पर भाजपा न केवल हमलावर है, बल्कि इसे जनता के सामने भी ला रही है।

    राजनीति में आने से पहले हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं आप नेता

    आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल ईटालिया राजनीति में आने से पहले हिंदू धर्म के खिलाफ ढेरों टिप्पणियां कर चुके हैं। वे मंदिरों तक को शोषण का अड्डा बता चुके हैं। अब राजनीति में आने के बाद वह स्वयं मंदिरों में जाकर संतों के चरणों में झुकते नजर आ रहे हैं। वह इन वीडियो के पुराना होने की दलील के साथ दावा कर रहे हैं कि पाटीदार होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इसके पीछे आप की रणनीति भाजपा के पाटीदार वोट बैंक में सेंध लगाना है।

    सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात पर है आप की नजर

    आप की नजर सौराष्ट्र व दक्षिण गुजरात पर है। सौराष्ट्र पाटीदार मतदाताओं का गढ़ है। सूरत व आसपास के शहरों में रहने वाले हीरे के कारीगर भी पाटीदार समाज से ही हैं। सूरत महानगर पालिका चुनाव में मिली सफलता के बाद से आप भाजपा के पाटीदार वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है। आप की इस राजनीतिक चाल को भाजपा अच्छी तरह से भांप चुकी है। यही कारण है कि भाजपा व आप एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहे।

    पाटीदार वोट बैंक में सेंध की आशंका से भाजपा भी सतर्क

    भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा है कि आप नेताओं की मानसिकता राज्य व राष्ट्र विरोधी है। हिंदू धर्म व संतों पर अभद्र टिप्पणी करना इनके चरित्र को उजागर करता है। गुजरात ब्राह्मण समाज के नेता यग्नेश दवे ईटालिया के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। सोमनाथ, अहमदाबाद, वडोदरा में समाज विरोध भी जता चुका है। एक साक्षात्कार में स्वयं ईटालिया यह बात स्वीकार कर चुके हैं कि उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। लेकिन उनका यह भी कहना है कि मैंने चोरी, लूट और बैंक में डकैती नहीं की है। उधर, पाटीदार समाज के ही भाजपा नेता रुत्विज पटेल ने कहा है कि दुश्मन की मां के बारे में भी अपशब्द या गलत बात नहीं कह सकते, लेकिन राज्य में आप नेता अपनी चाल, चरित्र व चेहरे को उजागर कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः अनुराग ठाकुर का इटालिया के बहाने सोनिया पर निशाना, कहा-गुजरात में नहीं चलेगी AAP की गारंटी

    यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी राजस्थान आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालेंः सतीश पूनिया