Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजकोट: कार से खींचा और सात बार किया चाकू से वार, भाभी के साथ अफेयर के शक में भाई का मर्डर

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:13 PM (GMT+05:30)

    राजकोट में पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक विवाद के चलते 42 वर्षीय घनश्याम सिंह वाघेला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. राजकोट में 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या।

    2. पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण।

    3. मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह वाघेला पुलिस हिरासत में।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, राजकोट। राजकोट के जलाराम चौक से भक्तिनगर सर्कल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक विवाद में 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

    हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में समझौता न करने का मनमुटाव रखते हुए घनश्याम सिंह वाघेला पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    कार से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ हमला

    यह घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे हुई जब घनश्याम सिंह धर्मजीवन अपार्टमेंट के पास अपनी कार में एक दोस्त के साथ बैठे थे। तभी काले कपड़ों में एक युवक कार के पास आया और उन्हें बाहर बुलाया।

    जैसे ही वे कार से नीचे उतरे, पीछे से आए धर्मेंद्र सिंह वाघेला नामक आरोपी ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। आरोपी ने उनके सीने, हाथ, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर 6 से 7 वार किए।

    खबरें और भी

    घनश्याम सिंह के साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर रूप से घायल घनश्याम सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों का शक

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे 2 साल पुरानी दुश्मनी और पारिवारिक विवाद की कड़ी सामने आई है। शिकायत के अनुसार, 2 साल पहले नवरात्रि के दौरान धोराजी के भादर गांव में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसका मामला वर्तमान में कोर्ट में चल रहा है।

    आरोपी पक्ष इस पुराने मामले में समझौते के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन पीड़ित परिवार राजी नहीं था। इसके अलावा, पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी को मृतक के अपनी भाभी के साथ अनैतिक संबंधों का संदेह था।

    आरोपी धर्मेंद्र सिंह को डर था कि घनश्याम सिंह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है, इसी वजह से उसने अपना घर भी बदल लिया था।

    पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी

    भक्तिनगर पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह वाघेला को हिरासत में ले लिया है। हमले के समय उसके साथ मौजूद करीब 30 वर्षीय अन्य अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम सिंह ऑयल इंजन के व्यवसाय से जुड़े थे।

    यह भी पढ़ें- गुजरात: आणंद रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, टला बड़ा हादसा