यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gujarat: जूनागढ़ में 'बाढ़ का तांडव', हर तरफ नजर आ रहा पानी ही पानी: हजारों लोगों पर मंडरा रहा डूबने का खतरा
Junagadh Flood । गुजरात का जूनागढ़ शहर इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। यहां हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी के तेज बहाव में कार दोपहिया वाहन ठ ...और पढ़ें

HighLights
- पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा जूनागढ़
- जूनागढ़ में पानी में बहे वाहन, जानवर और ठेले
- कलवा नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर में मची तबाही
गांधीनगर, जागरण डिजिटल डेस्क। गुजरात का ऐतिहासिक शहर जूनागढ़ इस समय पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस बाढ़ में हजारों लोगों के डूबने की आशंका बनी हुई है।
पानी में बहे कार और जानवर
जूनागढ़ में शहर से होकर बहने वाली कलवा नदी में जलस्तर बढ़ने से उसमें कई कारें, दोपहिया वाहन, जानवर और ठेले बह गए। इससे लोग डर के साए में जी रहे हैं। गिरनार पर्वत पर लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्थिति भयावह हो गई है। शहर में पानी तेजी से बढ़ रहा है।
अहमदाबाद में एक दिन में इस मानसून की सबसे ज्यादा बारिश
अहमदाबाद की अगर बात करें तो यहां 22 जुलाई की शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक तीन घंटे में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई। अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने संकेत दिया कि यह बारिश इस मानसून में शहर में अबतक एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है।

बाढ़ के कारण लोग परेशान
बाढ़ के कारण यातायात बाधित है। लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अधिक पानी के कारण वासना बैराज के सभी आठ गेटों को खोल दिया गया है।

जूनागढ़ में अगर बारिश जारी रही तो खराब हो सकते हैं हालात
- जूनागढ़ शहर और जिला मंगलवार से ही बारिश से प्रभावित है, लेकिन गुरुवार को स्थिति गंभीर हो गई।
- अधिकांश आवासीय सोसायटियों में पानी भर गया।
- प्रशासन को डर है कि अगर बारिश जारी रही तो हालात और खराब हो सकते हैं।
- जूनागढ़ में स्थित गुजरात के सबसे बड़े चिड़ियाघर सक्करबाग में भी पानी भर गया। बारिश से इसकी एक दीवार ढह गई। हालांकि, सभी जानवर सुरक्षित हैं।
- जूनागढ़ में बाढ़ के कारण अभी मौत की कोई सूचना नहीं है। एक पुराना मकान ढह गया था, लेकिन उसमें रहने वाले सभी लोगों को बचा लिया गया।
- नगर निगम आयुक्त आरएम तन्ना का कहना है कि हमारे पास एनडीआरएफ की तीन टीमें हैं। जूनागढ़ और राजकोट की फायर ब्रिगेड बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है।
दक्षिण गुजरात में तीन लोगों की मौत
बता दें, दक्षिण गुजरात में एक कार के डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत गई। नवसारी में भी 19 साल का एक युवक पानी में डूब गया। शनिवार को यहां 303 मिली बारिश हुई।