राजकोट: सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, घटना से प्रशासन के दावों की खुली पोल
राजकोट के शिवनगर में एक आवारा सांड ने बाइक सवार युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने आवारा पशुओं पर नियंत्रण क ...और पढ़ें

युवक पर सांड ने किया हमला। (सोशल मीडिया)
HighLights
राजकोट में आवारा सांड ने युवक पर हमला किया।
युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रशासन के आवारा पशु नियंत्रण दावों की खुली पोल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां आवारा सांड के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
राजकोट के कोटडासांगणी तालुका के शिवनगर में बाइक से जा रहे एक युवक पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड युवक पर इस तरह झपटा कि उसे बचने का मौका ही नहीं मिला।
सांड के हमले में घायल हुआ युवक
युवक पर सांड के हमले को देखकर वहां मौजूद लोगों उसे बचाने की काफी देर कोशिश की, लेकिन सांड लगातार युवक पर लगातार वार करता रहा। काफी मशक्कत के बाद युवक को सांड के चंगुल से बचाया गया और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रशासन के दावों की खुली पोल
हालिया घटना ने प्रशासन के दावों को पोल खोल कर रख दी है। गुजरात राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी अपनी रिपोर्ट में आवारा पशुओं के हमलो को जानलेवा माना है। सरकार अब एआई और बायोमीट्रिक्स जैसी तकनीक का सहारा लेकर रही है, जिससे इन घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।