गुजरात: 1500 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
गुजरात के राजकोट में 1500 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी रैकेट में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां नौ हो गई हैं। ...और पढ़ें

राजकोट में 1500 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा
HighLights
राजकोट में 1500 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी रैकेट का खुलासा
तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल संख्या अब नौ हुई
फर्जी बैंक खातों से होता था पैसों का लेनदेन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले में 1500 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी रैकेट में संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है।
राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विजय गुर्जर ने बताया कि तेलंगाना निवासी आदिलुद्दीन मोहम्मद फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करने और पारंपरिक कूरियर चैनलों के माध्यम से पैसे वापस लेने में शामिल था। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने गिरफ्तार किए गए अन्य दो आरोपितों की पहचान राजकोट के मिहिर रंगानी और हिरेन लिम्बासिया के रूप में की।
ये बैंक खाते उपलब्ध कराने, पैसे निकालने और धनराशि ट्रांसफर करने के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में 13 फरवरी को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में विभिन्न निजी बैंकों में 15 खाते खोले गए थे, जिन्हें कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) फर्मों के माध्यम से संचालित किया जाता था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन खातों के माध्यम से तीन अलग-अलग श्रेणियों की धनराशि भेजी गई, जिनमें साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त आय, जुआ से संबंधित लेन-देन और जीएसटी गतिविधियों से जुड़ी धनराशि शामिल है। -