Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात में मानसून का रौद्र रूप: सूरत के कामरेज में 15 इंच से अधिक बारिश, कई जिले जलमग्न

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:40 PM (IST)

    गुजरात में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसमें सूरत के कामरेज में 12 घंटे में 15 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। ...और पढ़ें

    गुजरात में मानसून का रौद्र रूप।

    गुजरात में मानसून का रौद्र रूप।

    HighLights

    1. सूरत के कामरेज में 15.87 इंच बारिश दर्ज।

    2. नवसारी, तापी सहित कई जिले जलमग्न हुए।

    3. मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी।

    डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंगलवार 7 जुलाई को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है।

    स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण गुजरात के सूरत और नवसारी जिलों में बारिश ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

    सूरत जिले में भारी तबाही

    सूरत जिला आज बारिश का मुख्य केंद्र रहा। जिले के कामरेज तालुका में महज 12 घंटों के भीतर 15.87 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके साथ ही पलसाना तालुका में 14.06 इंच और सूरत शहर में 12.24 इंच बारिश हुई है। जिले के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो महुआ में 7.83 इंच, बारडोली में 7.52 इंच और अंबिका में 6.81 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

    Surat Rain new

    नवसारी और तापी में भी स्थिति गंभीर

    नवसारी जिले में भी मेघराजा ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। नवसारी तालुका में 10.31 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि जलालपुर में 7.76 इंच और गंदेवी में 5.08 इंच बारिश हुई है। चिखली और खैरगाम में क्रमशः 5 इंच और 3.15 इंच बारिश दर्ज की गई है। तापी जिले के डोलवन में 6.18 इंच और वालोड में 5.16 इंच बारिश ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

    डांग और वलसाड में मूसलाधार बारिश

    पहाड़ी क्षेत्र डांग के सुबीर में 5.51 इंच और वघई में 2.36 इंच बारिश हुई है। वलसाड जिले के कपराडा तालुका में 5 इंच, नानापोन्धा में 4.25 इंच, पारडी में 4.02 इंच और धरमपुर में 3.74 इंच बारिश दर्ज की गई है। वलसाड शहर में भी 3.35 इंच बारिश हुई है।

    खबरें और भी

    मध्य और उत्तर गुजरात में बारिश के आंकड़े

    दक्षिण गुजरात के अलावा मध्य और उत्तर गुजरात के जिलों में भी बारिश की उपस्थिति दर्ज की गई है।

    • गांधीनगर: देहगाम में 3.5 इंच और मानसा में 1.65 इंच।
    • साबरकांठा: प्रांतिज में 2.87 इंच और हिम्मतनगर में 2.17 इंच।
    • अरावली: धनसुरा में 2.83 इंच और मोडासा में 2.32 इंच।
    • महेसाणा: विजापुर में 2.32 इंच बारिश दर्ज की गई है।

    भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

    यह भी पढ़ें- सूरत में करंट लगने से 2 लोगों की मौत, पड़ोसी को बचाने की कोशिश में गई एक की जान