सूरत: शोरूम और फार्मेसी में लगी भीषण आग, 15 से अधिक वाहन जलकर खाक
सूरत के शोरूम और अपोलो फार्मेसी में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। ...और पढ़ें
-1781775989470_m.webp)
सूरत के शोरूम और फार्मेसी में लगी भीषण आग
HighLights
सूरत के शोरूम और फार्मेसी में आग
15 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन जलकर हुए खाक
दमकल की 10 गाड़ियों ने घंटों बाद आग पर पाया काबू
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सूरत की फार्मेसी और शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम के साथ-साथ बगल में स्थित आइसक्रीम और मेडिकल स्टोर भी आग की चपेट में आ गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की 10 से अधिक गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9:34 बजे सूरत के अदाजन बीएपीएस अस्पताल के पास आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर आग भयंकर रूप ले चुकी थी और बाइक शोरूम, पास के आइसक्रीम पार्लर और अपोलो मेडिकल स्टोर तक फैल गई थी। आग के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल था और धुआं उठता दिखाई दे रहा था।
-1781776023989.jpg)
शटर तोड़कर बुझाई गई आग
दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर विजय प्राप्त की गई। दमकल कर्मियों ने दुकानों के शटर तोड़कर आग को पास के रेस्तरां तक फैलने से पहले ही बुझा दिया। आग की भीषण गर्मी के कारण दुकानों का मजबूत लोहे का ढांचा भी पिघलकर गिर गया। घटना के बाद स्थानीय पार्षदों और पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एस.डी. धोबी ने बताया कि अडाजन गुजरात गैस सर्कल और ड्रग स्टोर के पास एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। ऐसे मामलों में दो से तीन दमकल स्टेशनों से वाहन भेजे जाते हैं।
खबरें और भी
लेकिन घटना की गंभीरता को समझते हुए तुरंत 5 से 6 स्टेशनों से वाहन भेजे गए और दमकल दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए उसे इस तरह नियंत्रित किया कि वह अन्य दुकानों तक न फैले।
इस तरह 3 से 4 दुकानें बचा ली गईं। शटर तोड़कर आग बुझाने का काम किया गया और आग बहुत भीषण थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, फिलहाल शीतलन कार्य किया जा रहा है।