Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6 करोड़ में खरीदी लेम्बोर्गिनी, स्पेशल नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 13.81 लाख; RTO में अब तक की सबसे बड़ी बोली

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

    सूरत के उद्योगपति परेश खंडेलवाल ने अपनी 6 करोड़ की लेम्बोर्गिनी के लिए '0001' नंबर प्लेट खरीदने हेतु 13.81 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई है। ...और पढ़ें

    6 करोड़ में खरीदी लेम्बोर्गिनी, स्पेशल नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 13.81 लाख

    6 करोड़ में खरीदी लेम्बोर्गिनी, स्पेशल नंबर प्लेट के लिए खर्च किए 13.81 लाख

    HighLights

    1. उद्योगपति ने '0001' नंबर प्लेट के लिए 13.81 लाख दिए

    2. यह सूरत RTO में किसी नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली

    3. खंडेलवाल ने अपनी 6 करोड़ की लेम्बोर्गिनी के लिए खरीदा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूरत अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के शौक के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में एक जाने-माने उद्योगपति ने अपनी ड्रीम कार पर जो रकम खर्च की है, उससे पूरे राज्य में चर्चा छेड़ दी है।

    सूरत के एक जाने-माने उद्योगपति ने अपनी 6 करोड़ की लेम्बोर्गिनी ड्रीम कार के लिए '0001' नंबर हासिल किया और यह नंबर पाने के लिए उन्होंने 13,81,000 रुपये की भारी बोली लगाई।

    स्पेशल नंबर प्लेट का शौकीन

    सूरत आरटीओ ने चार पहिया वाहनों के लिए नई जेएक्स सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में '0001' नंबर पाने के लिए सूरत के उद्योगपति परेश खंडेलवाल ने 13,81,000 रुपये की भारी बोली लगाई। इसके साथ ही उन्होंने सूरत आरटीओ के इतिहास में किसी एक नंबर के लिए सबसे ज्यादा रकम चुकाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। डायमंड किंग सावजी ढोलकिया की इंस्पायरिंग कहानी

    परेश खंडेलवाल न सिर्फ अपने बिजनेस बल्कि अपने कल्चरल प्रोग्राम के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने सूरत में नवरात्रि भी ऑर्गनाइज की थी। परेश खंडेलवाल को महंगी कारें और फैंसी नंबर बहुत पसंद हैं। उनके पास BMW, मर्सिडीज, रेंज रोवर और लेम्बोर्गिनी जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

    अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

    उनकी ज्यादातर कारों के नंबर '0001' हैं। , उन्होंने एक साल पहले अपनी 2.70 करोड़ की रेंज रोवर के लिए 'RZ' सीरीज में '0001' नंबर लेने के लिए 11.95 लाख खर्च कर दिए थे। । इस बार, उन्होंने 13.81 लाख खर्च करके अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    खबरें और भी

    इस नीलामी में कार प्रेमियों के बीच न केवल '0001' बल्कि दूसरे नंबरों के लिए भी काफी मुकाबला हुआ। '9999' नंबर को एक कार मालिक ने 3.62 लाख रुपये में खरीदा। जबकि जेम्स बॉन्ड स्टाइल नंबर '0007' के लिए 3.01 लाख रुपये की बोली लगी।

    GJ-05-JX-1234 के लिए 283,000 रुपये, GJ-05-JX-9119 के लिए 81000 रुपये, GJ-05-JX- 0005 के लिए 70000 रुपये, GJ-05-JX-7000 के लिए 65000 रुपये, GJ-05-JX-1000 के लिए 61000 रुपये, GJ-05-JX-0006 के लिए 55000 रुपये और GJ-05-JX-0012 के लिए 42000 रुपये की बोलियां लगाई गईं। RTO अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले कभी भी किसी एक नंबर के लिए इतनी बड़ी रकम की पेशकश नहीं की गई।