Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूरत: नाबालिग दुष्‍कर्म पीड़िता से दुष्‍कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:52 PM (IST)

    सूरत में पुलिस ने अपहरण व दुष्‍कर्म पीड़िता के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में उसके वकील को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    नाबालिग दुष्‍कर्म पीड़िता से दुष्‍कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार।

    नाबालिग दुष्‍कर्म पीड़िता से दुष्‍कर्म का आरोपी वकील गिरफ्तार।  

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। सूरत में पुलिस ने अपहरण व दुष्‍कर्म पीड़िता के साथ दुष्‍कर्म करने के मामले में उसके वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील नाबालिग पीड़िता के पिता को धमकी देकर घर के काम कराने के लिए पीड़िता को अपने साथ ले गया था।

    घर ले जाकर उसे कोर्ट में चल रहे केस को बिगाड़ देने की धमकी दी तथा उसके साथ घिनौना काम कर उसका वीडियो बना लिया। वकील के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने पिता को इसकी जानकारी दी जिसके बाद वकील के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

    सूरत के सचिन जीआईडीसी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्‍यक्ति ने पुलिस को बताया कि वकील प्रणयराज रणवीर ने कोर्ट में नाबालिग पुत्री के दुष्‍कर्म के केस को बिगाड़ने की धमकी देकर पीड़िता को अपने घर पर काम कराने के लिए ले गया था। घर ले जाकर वकील ने इस पीड़िता के साथ दुष्‍कर्म किया तथा उसका वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।

    वकील के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने इसके बारे में पिता को बताया। सहायक पुलिस आयुक्‍त ए सी तराडे ने बताया कि सितंबर 2025 को नाबालिग का अपहरण कर दुष्‍कर्म किया गया था।

    इस मामले में कोर्ट में आरोपी वकील इस पीड़िता का वकील था, गत रविवार को पीड़िता को वह अपने साथ ले गया और उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। आरोपी ने इस नाबालिग को बंधक बनाकर रखने का प्रयास किया लेकिन वह इसके चंगुल से बच निकली।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील आदतन अपराधी है उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सरकारी कर्मचारी पर हमला, अधिसूचना भंग करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, मारपीट शामिल है। उसकी पत्‍नी ने भी उस पर दहेज उत्‍पीड़न का मामला दर्ज करा रखा है तथा उससे अलग रहती है।