Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गुजरात बनेगा खालिस्तान...', अहमदाबाद और वडोदरा के 30 ज्यादा स्कूलों को ईमेल से मिली धमकी

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:55 PM (IST)

    गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा सहित 30 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी में 'गुजरात को खालिस्तान बनाने' और स्कूलों मे ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में सोमवार को सुबह 30 से ज्यादा स्कूलों को एक ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस विभाग को इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीमें बम निरोधक और खोजी दस्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं।

    अहमदाबाद के मकरबा स्थित डीएवी इंटरनेशनल स्कूल, वस्त्रापुर स्थित एशिया स्कूल और सैटेलाइट क्षेत्र में स्थित ए-वन स्कूल को धमकी भरे इमेल मिले हैं। इसके अलावा, निरमा विश्वविद्यालय को भी इसी तरह की धमकी मिली है। इसमें लिखा था, "गुजरात को खालिस्तान बना देंगे और स्कूल में विस्फोट होगा।"

    वडोदरा के इन स्कूलों को मिली धमकी

    वहीं, वडोदरा के फेमस डीआर अमीन, उर्मी और नालंदा स्कूलों इसी तरह के ईमेल के जरिए धमकी दी गई। इसके अलावा, बागीखाना स्थित बड़ौदा हाई स्कूल, नवयुग स्कूल, जीवन साधना स्कूल, डभोई स्थित एडब्ल्यूएस और खोडियारनगर स्थित शानन स्कूल को भी धमकियां मिली हैं।

    मामले की जांच शुरू

    स्कूल प्रशासन को जैसे ही इस धमकी भरे ईमेल के बारे में पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और तुरंत पुलिस की टीम दमकल के दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। बम निरोधक दल और खोजी दस्ते ने स्कूलों की जांच की और स्कूलों को खाली कराया। एहतियात के तौर पर वडोदरा के स्कूल प्रशासकों ने बच्चों को तुरंत घर वापस भेज दिया। साथ ही उर्मी स्कूल के हॉस्टल को भी खाली करा लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: डंकी रूट से अमेरिका के लिए निकले गुजरात के दो युवक, अजरबैजान में हुआ अपहरण; लाइव स्ट्रीम पर किया गया टॉर्चर