Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वडोदरा: पीएम नरेंद्र मोदी को सरदार धाम ने सरदार गौरव रत्न से किया सम्मानित, प्रधानमंत्री ने की बड़ी अपील

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:57 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने, सार्वजनिक परिवहन अपनान ...और पढ़ें

    सरदार गौरव रत्न सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी की अपील (फोटो सोर्स- एएनआई)

    सरदार गौरव रत्न सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी की अपील (फोटो सोर्स- एएनआई)

    HighLights

    1. पीएम मोदी को सरदार गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया।

    2. उन्होंने ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।

    3. सोना खरीदने से बचने और 'वोकल फॉर लोकल' पर जोर दिया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए लोगों को पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करना चाहिए और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि लोग जहां संभव हो, मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। साथ ही कारपूलिंग अपनाएं ताकि एक ही वाहन में ज्यादा लोग सफर कर सकें और ईंधन की बचत हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने कई काम आसान बना दिए हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाकर लोगों को अपनी जरूरतों को आसान और कम खर्चीला बनाना चाहिए।

    पीएम मोदी ने सोना खरीदने से बचने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी और निजी दफ्तरों से वर्चुअल मीटिंग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और संसाधनों पर दबाव कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत को सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक लोगों को सोना खरीदने से बचना चाहिए।

    पीएम मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि विदेशी सामान की जगह स्थानीय उत्पादों को अपनाना चाहिए। इससे देश के छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को मजबूती मिलेगी।

    देश के संसाधनों पर बोझ कम करने की अपील

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी देश किसी बड़े संकट या युद्ध जैसी स्थिति से गुजरा है, तब देशवासियों ने हमेशा जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि आज भी सभी नागरिकों को मिलकर देश के संसाधनों पर बोझ कम करने की जरूरत है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि भारत विदेशों से कई चीजें आयात करता है, जिस पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है और सामान महंगे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे रोजमर्रा की जिंदगी में विदेशी वस्तुओं पर अनावश्यक निर्भरता कम करें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनमें ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती हो।

    'कोविड की तरह इस संकट से भी निकलेंगे'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोविड महामारी आई, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां सामने आईं और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, जबकि पश्चिम एशिया का युद्ध इस दशक के बड़े संकटों में से एक है।

    पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि जैसे देश ने मिलकर कोविड संकट का सामना किया था, वैसे ही मौजूदा आर्थिक और वैश्विक चुनौतियों से भी देश मिलकर बाहर निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इन हालात का असर आम लोगों पर कम से कम पड़े।

    भारत के पास कितने दिनों का तेल-LPG स्टॉक? GoM की बैठक में हुई समीक्षा