Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा की चाहत में लुधियाना के युवक से 30 लाख की ठगी, शादी कर विदेश पहुंची पत्नी; फिर पति को पहचानने से किया इनकार

    Updated: Wed, 13 May 2026 11:29 AM (IST)

    लुधियाना की एक युवती ने कनाडा जाने के लिए शादी की और पति से 30 लाख रुपये खर्च करवा दिए। कनाडा पहुंचने के बाद उसने पति को बुलाने से मना कर दिया। ...और पढ़ें

    कनाडा की चाहत में लुधियाना के युवक से 30 लाख की ठगी (AI Generated फोटो)

    कनाडा की चाहत में लुधियाना के युवक से 30 लाख की ठगी (AI Generated फोटो)

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। पंजाब के लुधियाना की युवती ने कनाडा जाने के लिए शादी रचाई। जिसमें पति के 30 लाख रुपये खर्च करवा दिये। जबकि पति को ना केवल जमीन बेचनी पड़ी, बल्कि कर्जा भी उठाना पड़ा। जब कनाडा पहुंच गई तो पति को बुलाने से मना कर दिया।

    पुलिस ने शिकायत पर पंजाब के लुधियाना न्यू शिमलापुरी झुझार नगर निवासी नवजोत कौर, जवविंद्र सिंह ससुर, मनप्रीत कौर सास, गुरविंद्र सिंह साला जो हाल में गांव लांदिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    गांव भुडंगपुर के जगदीप सिंह ने बताया कि उसकी शादी नवजोत कौर निवासी लुधियाना के साथ तीन अगस्त 2022 को पालम विहार अंबाला छावनी में बिना दहेज के हुई थी। शादी का खर्चा उन्होंने खुद उठाया था।

    लड़की के पिता ने रखी थी शर्त

    उसकी 17 जुलाई 2022 को सगाई हुई जिसमें लड़की के पिता ने उसके पिता से यह शर्त रखी थी कि उनकी लड़की विदेश जाना चाहती है और विदेश जाने के बाद जगदीप सिंह को भी वहीं बुलाएगी। शादी के बाद लड़की ने अपने घर लुधियाना में ही आइलेटस की थी, जिसका सारा खर्चा भी लड़के के परिवार ने किया।

    उसके बाद लड़की ने कनाडा जाने की इच्छा जताई और फाइलिंग का खर्चा भी किया। 29 नवंबर 2022 को पार्टी भी दी। उन्होंने लड़की का कनाडा के कालेज फीस, जीआइसी, एंबेसी फीस व अन्य दस्तावेज का खर्चा उठाया। उसके बाद जून 2023 में कनाडा का वीजा आ गया। टिकट, शापिंग व एयरपोर्ट तक जाने का सारा खर्च खुद किया।

    कनाडा में काम नहीं मिला तो खर्च भी उठाया

    उसको कुछ महीने काम नहीं मिला तो उसका खर्च भी उन्होंने ही उठाया। जब नवजोत कौर को अपनी फाइल लगाने के लिये कहा गया तो उसने जानबूझकर दस्तावेज अधूरे व गलत तरीके से दिये, ताकि पांच साल का बैन लग जाए। जिस पर एंबेसी ने अधूरे होने की वजह से दो रद कर दिया।

    खबरें और भी

    उसकी पढ़ाई दिसंबर 2024 में पूरी हो गई। उसके बाद वह वर्क परमिट पर कूक का काम करने लगी। इसके बाद उसे छह से सात माह बाद वर्क परमिट वीजा लगवाने के लिये बोला तो उसने मना कर दिया। उसको शादी की साल गिराह के मौके पर विजिटर वीजा लगवाने को कहा तो उसने पहले तो मना कर दिया।

    उसके बाद उसने उसके खाता में चार हजार डालर डलवाए, ताकि वीजा लग जाए। स्पोंसरशिप लेटर देने से मना ही कर दिया। जिसकी वजह से वीजा तीसरी बार आठ जुलाई 2025 को रिफ्यूज हो गया। उनसे 30 लाख 38 हजार 583 रुपये ऐंठ लिये। इन रुपये के लिये उसने चार कनाल जमीन बेची, कुछ रुपये आढ़ती से ब्याज पर लिये थे।