Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला के नारायणगढ़ में करीब 10 लाख रुपये की ठगी, विदेश भेजने के नाम पर दंपति को लगाई चपत

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    नारायणगढ़ में एक कोरियर संचालक दंपति को विदेश भेजने का झांसा देकर जालसाजों ने 9.15 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई श ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. दंपति से विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे।

    2. कुल 9.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला।

    3. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

     जागरण संवाददाता, नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ पुलिस के पास केस आया है, जिसमें शातिरों ने विदेश भेजने का झांसा देकर कोरियर संचालक दंपति से लाखों रुपये ठग लिए। न तो विदेश भेजा गया और न ही रुपये लौटाये गए। पुलिस ने सविता निवासी मियांपुर थाना नारायणगढ़ की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।

    सविता ने बताया कि उसका पति प्रदीप कुमार, देवर प्रवीण कुमार तथा वह स्वयं कोरियर का आफिस चलाते हैं। मार्च 2024 में उनकी दुकान पर कुलविंद्र सिंह उर्फ लकी निवासी सिधाए अपार्टमेंट, ला गेट, एलपीयू, जालंधर, पंजाब आया। कुलविंद्र ने दावा किया कि उसने कई परिवारों को विदेश भेजा है। कुलविंदर के साथ आकाशदीप और मनिंद्र सिंह भी शामिल हैं। आरोपितों ने उनके बेटे को स्विटजरलैंड भेजने का झांसा दिया और कहा कि इसके लिए 22 लाख रुपये का खर्च आएगा।

    एडवांस के तौर पर 1.10 लाख रुपये मनिंद्र के खाते में ट्रांसफर कर दिए। चंडीगढ़ अंबैसी में कागजी कार्रवाई की, जबकि उनकी फाइल रिजेक्ट हो गई। इसके बाद आरोपितों ने महिला के भांजे प्रमोद कुमार निवासी अंटावा यमुनानगर को इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया और इसके लिए 16 लाख रुपये मांगे। यहां पर एडवांस के तौर पर पचास हजार रुपये ले लिए। दोबारा फाइल लगाने और कोलकाता अंबैसी ले जाने के लिए 3.45 लाख रुपये ले लिए। यहां पर भी फाइल रिजेक्ट हो गई। इसके बाद आरोपितों ने जर्मनी भेजने का झांसा दिया और दिल्ली बुलाकर 3.60 लाख रुपये ऐंठ लिए।

    यहां पर भी पंद्रह दिनों बाद फाइल रिजेक्ट हो गई। आरोपितों ने रुपये ले लिए, जबकि विदेश नहीं भेजा। जब अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। कुल 9.15 लाख रुपये इन शातिरों ने ऐंठ लिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि जालंधर जाकर भी बातचीत की, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। आरोपितों ने यहां तक कहा कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो पूरे परिवार को खत्म करवा देंगे। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

    खबरें और भी