Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला में 26 योजनाओं में करोड़ों का घोटाला, विजिलेंस ने तत्कालीन डीएचओ समेत चार अधिकारियों पर दर्ज किया केस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:55 AM (IST)

    हरियाणा बागवानी विभाग की 26 योजनाओं में करोड़ों के घोटाले के आरोप में 13 साल बाद विजिलेंस ने अंबाला में तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी समेत पांच अधिकार ...और पढ़ें

    अंबाला में 26 योजनाओं में करोड़ों का घोटाला (फाइल फोटो)

    अंबाला में 26 योजनाओं में करोड़ों का घोटाला (फाइल फोटो)


    HighLights

    1. हरियाणा बागवानी विभाग में करोड़ों के घोटाले का खुलास

    2. विजिलेंस ने 13 साल बाद पांच अधिकारियों पर केस दर्ज किया

    3. 26 योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 13 वर्ष बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जिला बागवानी अधिकारी प्रेम सिंह संधू, एचडीओ सुरेश कुमार, डीपी शर्मा, राजकुमार राणा और अकाउंटेंट पूर्ण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    आरोप 2006-07 से 2012-13 के बीच संचालित 26 योजनाओं में करोड़ों रुपये के गबन और अनियमितताओं से जुड़े हैं।शिकायत के अनुसार विभाग ने लाखों फलदार पौधे वितरित कर हजारों हेक्टेयर में बाग विकसित करने और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी देने का दावा किया, लेकिन मौके पर अधिकांश कार्य नहीं मिला।

    पुराने बागों के पुनर्जीवन, नर्सरी, टिश्यू कल्चर, सब्जी बीज, मशरूम, पालीहाउस, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती और मधुमक्खी पालन जैसी योजनाओं में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।यह शिकायत वर्ष 2013 में मुख्य सचिव के माध्यम से विजिलेंस को भेजी गई थी।