अंबाला: बहन की शादी के गहने व नकदी गायब, संदिग्ध हालात में पत्नी भी लापता; ममेरे भाई के संग भागने की आशंका
मुलाना के खेड़ा गांव से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति ने आरोप लगाया है कि वह बहन की शादी के लिए रखे 70 हजार नकद और 2 लाख के जे ...और पढ़ें

अंबाला: बहन की शादी के गहने व नकदी गायब (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
मुलाना के खेड़ा गांव से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता।
पति ने पत्नी पर नकदी और 2 लाख के जेवरात ले जाने का आरोप।
मामा के लड़के पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का संदेह।
जागरण संवाददाता, मुलाना। थाना मुलाना के अंतर्गत पुलिस चौकी कलालटी क्षेत्र के गांव खेड़ा से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर घर में रखी नकदी और करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अपने मामा के लड़के पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह व्यक्त किया है। राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने पिछले साल अगस्त 2025 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर नाजिया से प्रेम विवाह किया था। 16 जुलाई 2026 को वह मेहनत-मजदूरी के लिए मुलाना गया था।
शाम को जब वह काम से वापस लौटा, तो उसकी पत्नी नाजिया घर पर नहीं थी। उसने रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब उसने पत्नी के मोबाइल पर संपर्क किया, तो फोन बंद था।
राजेश के अनुसार, अगले महीने उसकी बहन खुशी की शादी है, जिसके लिए घर पर 60 से 70 हजार रुपये नकद और लगभग 2 लाख रुपये के गहने रखे थे। आरोप है कि नाजिया घर से जाते समय यह सारी नकदी और जेवरात अपने साथ ले गई। राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि वह मामा के लड़के के साथ भागी है।