'बातचीत जारी है, यूनियन को मना लेंगे...', हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले अनिल विज
मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में 11-13 अगस्त की बिजली यूनियन हड़ताल पर कहा कि बातचीत जारी है और कर्मचारियों को मना लिया जाएगा। ...और पढ़ें
-1786118979783_m.webp)
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते ऊर्जा मंत्री अनिल विज। पीआरओ
HighLights
मंत्री अनिल विज ने बिजली यूनियन से बातचीत जारी रखने की बात कही
विज को 11-13 अगस्त की हड़ताल टलने का पूरा विश्वास है
सरकार ने निजीकरण, स्मार्ट मीटर, एग्री डिस्कॉम पर स्थिति स्पष्ट की
जागरण संवाददाता, अंबाला। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल मामले में कहा कि हम यूनियन के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं। पूरा विश्वास है कि बिजली कर्मचारियों को मना लेंगे।
बताया कि गत दिनों बिजली कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों को बातचीत के लिए बुलाया था, वह स्वयं वहां थे और सारे अधिकारी भी थे। यूनियन की तीन मांगे थीं, जिनमें बिजली का वितरण का समानांतर लाइसेंस देकर निजीकरण न किया जाए, जिस पर उनको बताया गया कि एचईआरसी में यह मामला आया है।
एचईआरसी एक स्वायत्त संस्था है जो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करती। यूनियन पदाधिकारियों को बताया कि एचईआरसी में हमने यानि सरकार ने निजीकरण का विरोध किया है। यूनियन को यह बताने के बाद यह बात खत्म हो गई।
दूसरी स्मार्ट मीटर बंद किए जाएं, विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुए, उसकी फाइल चल रही है। तीसरी मांग थी कि एग्री डिस्काम बनाया जा रहा है वह न बनाया जाए। विज ने कहा कि एक बार ये तीनों मांगें समाप्त हो गई थीं और यूनियन मान गई थी लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों ने इस बातचीत को भड़का दिया।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी और मुख्यमंत्री की आपस में बात नहीं हुई, इसलिए इसका आगे क्या एजेंडा होगा इस पर अभी बताया नहीं जा सकता।