Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल ने जानी हरियाणा रोडवेज की जमीनी हकीकत, जनता से मांगे सुधार के सुझाव

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 04:55 PM (IST)

    हरियाणा में सीएम नायब सैनी के कैबिनेट में मंत्रियों को जिम्मेदारी मिल गई है। वहीं परिवहन विभाग की जिम्मेदारी असीम गोयल को दी गई है। उन्होंने परिवहन वि ...और पढ़ें

    परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल ने जानी हरियाणा रोडवेज की जमीनी हकीकत (फाइल फोटो)।
    परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल ने जानी हरियाणा रोडवेज की जमीनी हकीकत (फाइल फोटो)।

    डिजिटल डेस्क, अंबाला। हरियाणा में सीएम नायब सैनी के मंत्रिमंडल में असीम गोयल को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान उन्होंने मंत्री पद संभालते ही अंबाला से चंड़ीगढ़ तक का सफर किया। साथ ही उन्होंने हरियाणा रोडवेज की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। साथ ही यात्रा कर रहे लोगों से हरियाणा रोडवेज में सुधार के लिए सुझाव मांगे हैं।

    हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि आज सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में पहली मीटिंग है। ये गर्व की बात है कि मुझे परिवहन विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों जनता से सीधे जुड़े हुए विभाग हैं। उन्होंने कहा कि खुद का तजुर्बा बढ़ाने के लिए और जमीनी हकीकत को जानने के लिए स्वयं ही यात्रा कर रहा हूं।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा पुलिस ने पंजाब में घुसकर की थी कार्रवाई, अब HC कोर्ट पहुंचा मामला; FIR दर्ज करने की मांग

    हरियाणा रोडवेज में सुधार के लिए मांगे जनता से सुझाव

    उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक जनता से पॉजिटिव रिव्यू ही मिला है। इसके साथ ही लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। वहीं, फर्स्ट एड बॉक्स और मोबाइल इस्तेमाल न करने जैसे मामले सटीक पाए गए। जमीनी हकीकत जानने के लिए उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ तक की यात्रा की। इसके साथ ही अभी तक जनता से पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana Cabinet Meeting: कैबिनेट की अहम बैठक आज, मंत्रियों समेत चंडीगढ़ पहुंचे CM नायब सैनी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    खबरें और भी