यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 9 सितंबर को ब्लॉक रहेगा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन, 2 ट्रेने हुईं रद; 10 के प्लेटफॉर्म बदले
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 9 सितंबर को 5 घंटे का ब्लॉक रहेगा, जिससे रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा। इस दौरान दो ट्रेनें रद की गई हैं।

अंबाला कैंट स्टेशन पर 9 सितंबर को पांच घंटे का ब्लॉक, दो ट्रेनें रहेंगी रद।
HighLights
अंबाला छावनी में 9 सितंबर को 5 घंटे का ब्लॉक
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए रेल सेक्शन बदलेगा
दो ट्रेनें रद, 10 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव
जागरण संवाददाता, अंबाला। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड में नौ सितंबर को पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार सुपरस्ट्रक्चर डायमंड सिंगल प्वाइंट नंबर 225बी/226 पर 52 किलोग्राम के रेल सेक्शन को हटाकर 60 किलोग्राम का रेल सेक्शन लगाया जाएगा।
इसके लिए सुबह 10:45 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को नौ सितंबर को रद किया गया है। वहीं, अंबाला कैंट स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है।
ये दो ट्रेनें रहेंगी रद
14502 करटोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस नौ सितंबर को रद रहेगी।
14501 अंबाला-करटोली पंजाब एक्सप्रेस नौ सितंबर को रद रहेगी।
इन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले
12054 अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 1 के बजाय 3
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 3
22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 1 के बजाय 6
14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 4
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 4
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 4
12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 6
22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 1 के बजाय 6
22318 जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 3
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफार्म 2 के बजाय 4
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि नौ सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। यात्री स्टेशन के पूछताछ केंद्र, उद्घोषणा प्रणाली, रेलवे कर्मचारियों, एनटीईएस या रेल मदद 139 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
