पानी ऐसा कि पीना तो दूर देखने से ही उल्टी आ जाए... अंबाला में बूंद-बूंद को तरसे लोग
बराड़ा के वार्ड 10 और 11 में दो दिनों से पानी की भीषण किल्लत है, साथ ही गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। विभाग की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय निव ...और पढ़ें
-1777184474747_m.webp)
बराड़ा में पानी का संकट गहराया, गंदे पानी से बीमारियां फैलने का डर।
HighLights
बराड़ा के वार्ड 10-11 में पानी की किल्लत
दो दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति जारी
विभाग की लापरवाही पर लोगों में भारी रोष
बलकार सिंह, बराड़ा। गर्मी के साथ ही बराड़ा के वार्ड नंबर 10 और 11 में पानी की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। पिछले दो दिनों से क्षेत्रवासी बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं, वहीं जो पानी सप्लाई हो रहा है, उसकी हालत इतनी खराब है कि उसे पीना तो दूर, घर में रखना भी मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में बीमारियों का डर सताने लगा है और उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर जलापूर्ति विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
गांव बराड़ा के वृद्ध आश्रम परिसर में स्थित नलकूप का बोर खराब हो चुका है, जिसके चलते दोनों वार्डों में जलापूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग को इस समस्या की जानकारी कई महीनों पहले से ही थी, लेकिन इसके बावजूद नया बोर करवाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अब जब हालात बिगड़ चुके हैं, तो विभाग केवल औपचारिकता निभाते हुए दूसरे नलकूपों से पानी सप्लाई करने की कोशिश कर रहा है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए वार्ड नंबर 20 के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले से ही पानी की सप्लाई में दिक्कत रहती है। ऐसे में वैकल्पिक नलकूपों से पानी इन घरों तक पहुंच पाना लगभग असंभव लग रहा है।
ग्रामीण बोले- समाधान नहीं हुआ तो सरकार और विभाग के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
विभागीय अधिकारियों का ढुलमुल रवैया लोगों के गुस्से को और भड़का रहा है। स्थानीय लोग सोनू राणा, जोनी राणा, महिपाल राणा, राजेश शर्मा और अमित धीमान आदि ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सरकार और विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि विभाग जनता की समस्याओं को हल्के में ले रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने उच्च अधिकारियों और क्षेत्र के मंत्री से भी शिकायत करने की तैयारी कर ली है। फिलहाल, गर्मी के इस दौर में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है, और अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन खड़ा होना तय माना जा रहा है।
गांव बराड़ा के वृद्ध आश्रम परिसर में स्थित नलकूप में कुछ खराबी आ गई है, जिसके चलते गंदा पानी आ रहा है। फिलहाल बस अड्डा बराड़ा में लगे दो नलकूपों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। खराब नलकूप की जगह नया बोर लगाने के लिए सात से आठ महीने पहले ही एस्टीमेट भेजा जा चुका है और जल्द ही इस दिशा में कार्यवाही करने का प्रयास किया जाएगा। -दीपक कुमार, जे ई पब्लिक हेल्थ विभाग।