अंबाला में आधा घंटे के लिए घर से बाहर क्या शख्स, वापस लौटा तो पैरों तले खिसक गई जमीन; पुलिस को लगाया फोन
अंबाला शहर के गीता नगरी में एक बंद मकान से चोरों ने महज आधे घंटे में 1.74 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। शिकायतकर्ता, जो 90% दृष्टिबाधि ...और पढ़ें
-1784983178947_m.webp)
अंबाला में आधे घंटे में सूने मकान से 1.74 लाख नकद और लाखों के जेवर चोरी।
HighLights
गीता नगरी में बंद मकान से चोरी हुई
चोरों ने 1.74 लाख नकद और जेवर उड़ाए
पीड़ित 90% दृष्टिबाधित, चाय देने गए थे
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। बलदेव नगर थाना क्षेत्र की गीता नगरी में महज आधे घंटे के भीतर चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर 1.74 लाख की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए।
शिकायतकर्ता 90 प्रतिशत दृष्टिबाधित है और निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूरों को चाय देने गया था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
पुलिस को दी शिकायत में रविन्द्र कुमार ने बताया कि 24 जुलाई दोपहर करीब 12:50 बजे वह किराये के मकान को ताला लगाकर पास ही निर्माणाधीन मकान पर गया था।
उसकी पत्नी ड्यूटी पर और आठ वर्षीय बेटा स्कूल में था। करीब 30 मिनट बाद वापस लौटने पर मुख्य गेट खोलकर अंदर गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला।
अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में घर से दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की नोज पिन, चार चांदी के कड़े, दो चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल और 1.74 लाख नकद गायब मिले।