Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: अनिल विज ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर ली चुटकी, कहा- छोटी जेल से बड़ी जेल में आ रहे हैं

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 01:30 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर बयान देते हुए कहा कि जमानत होना रिहा होना नही ...और पढ़ें

    अनिल विज ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर दिया बयान (फाइल फोटो)
    अनिल विज ने मनीष सिसोदिया की जमानत पर दिया बयान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. विज ने कहा कि जमानत होना, रिहा होना नहीं होता।
    2. हरियाणा की मिट्टी में ही खेल बसा हुआ है- अनिल विज

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने पर चुटकी ली और कहा कि सिसोदिया छोटी जेल से बड़ी जेल में आ रहे हैं।

    सिसोदिया को हफ्ते में दो दिन थाने में हाजिरी लगवानी है, पासपोर्ट उनका जब्त है जिससे वो कहीं आ जा नहीं सकते, लिहाजा वो छोटी जेल से बड़ी जेल में आये है। विज ने कहा कि जमानत होना, रिहा होना नहीं होता। विज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

    मोहन लाल बड़ौली के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान आया था की इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा 25 प्रतिशत नये चेहरों को मौका देगी, बड़ौली के इस बयान का स्वागत करते हुए विज ने कहा कि यह अच्छी बात है, आवश्यकता पड़े तो 25 प्रतिशत ही क्यों सारे विधायकों का रिकॉर्ड देख कर ही टिकटें देनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'बीजेपी अपने जुमलेबाजी से बाज नहीं आ रही', कुमारी सैलजा ने नायब सरकार पर साधा निशाना

    अमन सेहरावत के पदक जीतने पर कहा ये बात

    हरियाणा के खिलाड़ी अमन सेहरावत ने देश की झोली में एक और पदक डाला है, इस पर विज ने कहा कि हरियाणा ने अपना परचम लहरा दिया। सारे हिंदुस्तान में अब तक जो मेडल आये हैं, उनमें लगभग सभी हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए है, क्योंकि हरियाणा की मिट्टी में ही खेल बसा हुआ है जिसे बच्चा-बच्चा जानता हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मेरी उम्र 93 साल और मैं 115 साल जिऊंगा', विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला ने दिया बड़ा बयान

    खबरें और भी