Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला में प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी, अनिल विज से शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:48 PM (IST)

    अंबाला में प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें जरनैल कौर ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से शिकायत की है। ...और पढ़ें

    अंबाला में प्लॉट धोखाधड़ी का बड़ा मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा।

    अंबाला में प्लॉट धोखाधड़ी का बड़ा मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा।

    HighLights

    1. अंबाला में प्लॉट धोखाधड़ी, 11.75 लाख रुपये हड़पने का आरोप।

    2. जरनैल कौर ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई।

    3. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की, केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। प्लॉट बेचने और फिर दूसरे व्यक्ति का प्लॉट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। वशिष्ठ नगर अंबाला कैंट निवासी जरनैल कौर ने हरियाणा सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

    शिकायत के बाद उप पुलिस अधीक्षक अंबाला कैंट ने मामले की प्राथमिक जांच कर इसे महेश नगर थाना पुलिस को भेज दिया है। शिकायतकर्ता जरनैल कौर के अनुसार उन्होंने गांव साहा स्थित राजीव गांधी कालेज के पास 405 गज का एक प्लॉट पटेल नगर निवासी जसवंत सिंह से 2500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से तय किया था। सौदे के तहत उन्होंने जसवंत सिंह को 10 लाख रुपये अदा कर दिए थे।

    इसी दौरान जसवंत सिंह की अचानक मृत्यु हो गई, जिसके बाद संपत्ति उनके बेटे लखविंद्र सिंह के नाम ट्रांसफर हो गई। जरनैल कौर का आरोप है कि जब उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो लखविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर दिखाया प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेचा जा चुका है।

    इसके बाद उसने नया प्लॉट दिलाने और रजिस्ट्री कराने का भरोसा देकर बकाया रकम मांगी। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने आरोपी के झांसे में आकर एक लाख रुपये का चेक और 75 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से लखविंद्र सिंह को दे दिए।

    खबरें और भी

    शिकायत में आरोप लगाया कि लखविंद्र सिंह ने खेवट नंबरों के तहत जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल दर्ज करा दिया, लेकिन कब्जा देने के समय प्लॉट के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में ही किसी अन्य व्यक्ति का प्लॉट दिखाकर सौदा किया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रकम व प्लॉट वापस दिलाने की मांग की है।