अंबाला में गुरसिमरन मंड और उनके बेटे पर हमला, कान पकड़वाकर देश विरोधी नारे लगवाने का आरोप; 3 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल
अंबाला के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला हुआ, जिसमें वे, उनके बेटे और पुलिसकर्मी घायल हुए। मंड ने निहंगों पर मारपीट, कार तोड़फ ...और पढ़ें
-1786118685642_m.webp)
ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के बाहर इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन मंड पर हमला।
HighLights
गुरसिमरन सिंह मंड पर अंबाला गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हमला
उनके बेटे और कई पुलिसकर्मी भी घटना में घायल हुए
कार में तोड़फोड़, जबरन देश विरोधी नारे लगवाने का आरोप
जागरण संवाददाता, अंबाला। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया, जब इंटरनेशनल एंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के साथ कथित मारपीट और उनकी कार में तोड़फोड़ की घटना सामने आई।
घटना में गुरसिमरन सिंह मंड, उनके बेटे भवजोत सिंह तथा हरियाणा पुलिस और सीआईडी के कई जवान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

घायल पुलिसकर्मी
गुरसिमरन सिंह मंड का आरोप है कि वह गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। जैसे ही वह मुख्य द्वार के भीतर प्रवेश करने लगे, वहां मौजूद कुछ निहंगों ने उन्हें रोक लिया।
उनके अनुसार पहले कहासुनी हुई और इसके बाद तेजधार हथियारों तथा डंडों से हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह वहां से निकलने का प्रयास करने लगे तो बाहर मौजूद भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, उनके साथ मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ कर दी।

मंड ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ जबरन देश विरोधी नारे लगवाए और कान पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना में गुरसिमरन सिंह मंड और उनके बेटे भवजोत सिंह के अलावा पंजोखरा थाना के सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, सीआईडी के सब-इंस्पेक्टर राकेश, एएसआई चरणा सिंह भी घायल हुए।
भगदड़ के दौरान एक एक्टिवा सवार भी चोटिल हो गया। बताया गया है कि गुरसिमरन सिंह मंड को वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त है। घटना के समय उनके सुरक्षा कर्मियों को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।