Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: अनिल विज ने इशारों ही इशारों में JJP-INLD पर साधा निशाना, चुनाव में कांग्रेस को माना मैन कॉम्पटीटर

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 05:53 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब ये पार्टियां खत्म हो गई हैं। भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के साथ ...और पढ़ें

    चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है: अनिल विज (जागरण)
    चुनाव की तारीख आगे बढ़ सकती है: अनिल विज (जागरण)

    HighLights

    1. अनिल विज बोले- 'कांग्रेस ने पाप ही इतने किये हुए है कि ये पाप ही उनको डुबो देंगे'
    2. देश में हो रहे दुष्कर्मों के खिलाफ अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया
    3. अनिल विज ने कहा कि कल मीटिंग में चुनाव की तारीख बढ़ सकती है

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्टी तो अब फिनिश हो चुकी हैं, इसलिए अब मुकाबला केवल कांग्रेस के साथ ही है और कांग्रेस को आसानी से हम चित कर देंगे क्योंकि कांग्रेस ने पाप ही इतने किए हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि ये पाप ही उनको डुबो देंगे। वही, देश में हो रहे दुष्कर्म कांड से चिंतित होते हुए विज ने कहा कि ये देश महिलाओं की बहुत इज्जत करता है। इसलिए ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसके लिए सख्त कानून बनाना चाहिए, जो (दोषी) करें, उसे (दोषी) टांग दो, यही इसका इलाज है। विज सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    हरियाणा की भी जल्द आएगी लिस्ट: विज

    विज ने कहा जम्मू-कश्मीर की लिस्ट आ गई है और हरियाणा की भी जल्दी आ जाएगी। विज ने कहा कि मुझे लगता है की चुनाव की डेट बढ़ सकती है। देश में हो रहे दुष्कर्म से चिंतित होते हुए विज ने कहा...

    'ये देश महिलाओं की बहुत इज्जत करता है, द्वापर युग में चीर हरण हुआ था तब महाभारत हुई थी। ऐसे ही, त्रेता युग में माता सीता का हरण हुआ तब लंका दहन हुआ था इसलिए ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा इसके लिए सख्त कानून बनाना चाहिए जो करें उसे टांग दो यही इसका इलाज है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: ...जब रामबिलास शर्मा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही किया था पथराव, CM ने फिर पुलिस को दिया ये आदेश

    विज ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये प्रवृति समाज में क्यों बढ़ रही है, इसके बारे में भी समाज शास्त्रीयों को सोचना चाहिए। समाज शास्त्री, धार्मिक व सामाजिक लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए।

    इतिहास गवाह है, जो-जो भी बुराइयां समाज में हुई थी, उसको समाज को जागरूक करके ही दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें (दोषियों) सजा भी दो और समाज को जागरूक भी करो।

    कांग्रेस अपने रंग दिखाने लग गई है: विज

    हरियाणा के रोहतक में पम्पलेट को लेकर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प को लेकर विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने रंग दिखाने लग गई है।

    सूत न कपास अभी कुछ भी नहीं है और कुछ भी होना नहीं है और हवा में अपने आपको ये सरकार समझने लग गए है तभी उनका ये हाल है।

    विज ने प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस का गुंडा राज फिर से लाया जायेगा। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि अभी करें जाति जनगणना, नहीं तो अगला पीएम करेगा। इस पर अनिल विज ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है, न ही राहुल गांधी समझा पा रहे हैं कि वो जाति जनगणना क्यों करवाना चाह रहे है।

    विज ने कहा जहां तक मुझे लगता है और इनका किरदार भी रहा है। इन्होने (विपक्ष कांग्रेस) देश का विभाजन धर्म के आधार पर कराया, लोगों के कत्ल का आरोप है इन पर? विज ने कहा कि इन्होने फिर 1984 में सिखो को मरवाया,उस दौरान 3400 सिख शहीद हुए।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 4 दशकों में आबादी दोगुनी, बढ़ने के बजाय घट गए कर्मचारी, डेढ़ लाख से अधिक पद खाली