Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: सीएम मनोहर लाल अगले पांच दिन के हरियाणा दौरे पर, लोगों की सुनेंगे समस्याएं; करेंगे ध्वजारोहण

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 10:31 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से रविवार लगातार तीन दिनों तक कुरुक्षेत्र यमुनानगर और करनाल जि ...और पढ़ें

    Haryana News: सीएम मनोहर लाल अगले पांच दिन के हरियाणा दौरे पर, लोगों की सुनेंगे समस्याएं; करेंगे ध्वजारोहण
    Haryana News: सीएम मनोहर लाल अगले पांच दिन के हरियाणा दौरे पर, लोगों की सुनेंगे समस्याएं; करेंगे ध्वजारोहण

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  (CM Manohar Lal) अगले पांच दिनों तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से रविवार लगातार तीन दिनों तक कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जिलों में जनसंवाद करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे (CM Manohar lal in Kurukshetra, Yamunanagr and Karnal)। सोमवार को उनके अपने विधानसभा क्षेत्र करनाल में रहने की खबर है, जबकि अगले दिन मंगलवार को 15 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री फतेहाबाद में ध्वजारोहण करेंगे (Flag hoist in Karnal) ।

    गांवो में करेंगे जनसंवाद

    इसी दिन वह शाम को चंडीगढ़ लौटेंगे और राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले दिन 11 अगस्त शुक्रवार को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा के उमरी, रामसरन माजरा और गुढा गांवों में जनसंवाद करेंगे। अगले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री यमुनानगर जिले की रादौर विधानसभा में पहुंचेंगे तथा वहां गांव बकाना, दामला और अल्हार में जनसंवाद करेंगे।

    ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे

    तीसरे दिन मुख्यमंत्री 13 अगस्त रविवार को करनाल जिले के इंद्री विधानसभा के जैनपुर सढां, डबकौली कलां और दनियालपुर गांवों में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि निवास करनाल में रहेगा और अगले दिन 14 अगस्त को भी मुख्यमंत्री करनाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर फतेहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। फतेहाबाद में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

    दुष्यंत चौटाला हिसार में ध्वजारोहण करेंगे

    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रोहतक में और तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला में, गृह मंत्री अनिल विज थानेसर में, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर सीएम सिटी करनाल में, परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा नूहं में, ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला भिवानी में, कृषि मंत्री जेपी दलाल सोनीपत में, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल अंबाला सिटी में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता कैथल में और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली जींद में ध्वजारोहण करेंगे।

    खबरें और भी

    राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह फरीदाबाद में करेंगे ध्वजारोहण

    राज्य मंत्री और सांसद भी करेंगे 15 अगस्त को ध्वजारोहण विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा पानीपत में, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव झज्जर में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा गुरुग्राम में, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक जगाधरी में और मुद्रण तथा लेखन सामग्री राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।

    सांसद रमेश चंद्र कौशिक गोहाना में ध्वजारोहण करेंगे

    केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पलवल में, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी में, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा अंबाला कैंट में, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में, राज्यसभा सदस्य डा. डीपी वत्स टोहाना में, सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह हांसी में, सांसद डा. अरविंद शर्मा बहादुरगढ़ में, सांसद नायब सैनी शाहबाद में, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार नारनौल में, सांसद संजय भाटिया समालखा में, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा महम में, सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा में और सांसद रमेश चंद्र कौशिक गोहाना में ध्वजारोहण करेंगे।

    नैना चौटाला डबवाली और गोपाल कांडा कालांवाली में करेंगे ध्वजारोहण विधायक असीम गोयल नारायणगढ़ में, विधायक रणधीर सिंह गोलन बराड़ा में, विधायक सोमबीर सांगवान तोशाम में, विधायक विशंभर सिंह वाल्मीकि बवानीखेड़ा में, विनोद भ्याना सिवानी में, घनश्याम सर्राफ लोहारू में, दीपक मंगला बड़खल में, सीमा त्रिखा बल्लभगढ़ में, दुड़ाराम रतिया में, नरेंद्र गुप्ता मानेसर में, सत्यप्रकाश जरावता पटौदी में, राजेश नागर बादशाहपुर में, जोगीराम सिहाग बरवाला में, राम कुमार गौतम नारनौंद में, सीताराम यादव बेरी में, सुधीर सिंगला बादली में, कृष्ण लाल मिड्ढा नरवाना में और विधायक महिपाल ढांडा जुलाना में ध्वजारोहण करेंगे।

    अमरजीत ढांडा सफीदों में, विधायक लक्ष्मण नापा उचाना, ईश्वर सिंह गुहला, लीला राम गुर्जर कलायत, प्रमोद विज असंध, हरविंद्र कल्याण घरौंडा, धर्मपाल गोंदर नीलोखेड़ी, राम कुमार कश्यप इंद्री में, सुभाष सुधा पिहोवा, रामकरण काला लाडवा में, प्रवीन डागर महेंद्रगढ़ में, लक्ष्मण सिंह यादव कनीना, घनश्याम दास अरोड़ा कालका, संजय सिंह बावल, अभय सिंह यादव नांगल चौधरी, राकेश दौलताबाद कोसली, निर्मल रानी सांपला, नैना चौटाला डबवाली, गोपाल कांडा कालांवली, नयनपाल रावत गन्नौर, मोहन लाल बडौली खरखौदा, राम निवास बिलासपुर और विधायक जगदीश नायर रादौर में ध्वजारोहण करेंगे।