Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ambala News: 'तेरी शक्ल ठीक नहीं...' शादी के बाद बोला पति, पंचायत ने कहा- ससुराल में खतरा; पढ़िए क्या है पूरा मामला?

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 07:42 PM (GMT+05:30)

    अंबाला के नारायणगढ़ में एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के मामलों में केस दर्ज करवाया है। उसने बताया कि शादी के बाद पति ने शक्ल ठीक न होने क ...और पढ़ें

    शक्ल ठीक न होने की बात कहकर महिला से की बदसलूकी (प्रतीकात्मक)।
    शक्ल ठीक न होने की बात कहकर महिला से की बदसलूकी (प्रतीकात्मक)।

    HighLights

    1. शक्ल ठीक न होने की बात कहकर महिला को निकाला बाहर
    2. बाइक की डिमांड पूरी न करने पर करंट लगाकर मारने की कोशिश
    3. पुलिस में मामला दर्ज

    संवाद सहयोगी, नारायणगढ़। महिला थाना पुलिस नारायणगढ़ ने महिला पूजा रानी निवासी पतरहेड़ी की शिकायत पर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2023 में कृष्णा निवासी पिलखनी से हुई थी।

    ससुराल वाले करते हैं मारपीट

    उन्होंने बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते और कहते कि तुम पागल हो और तेरी शक्ल ठीक नहीं है। इस पर उसने अप्रैल 2024 में थाना शहजादपुर में शिकायत दी थी। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ और उसे ससुराल भेज दिया। कुछ दिनों के बाद फिर से मारपीट शुरू कर दी। उसने अपने मायके फोन किया और सारी बात बताई।

    ये भी पढ़ें: Haryana Agniveer Reservation: हरियाणा सरकार का अग्निवीरों को तोहफा, सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

    पंचायत बोली - ससुराल में सुरक्षित नहीं लड़की

    बाद में मामले को लेकर पंचायत हुई और ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने अपनी सेटिंग कहीं और कर रखी है, हम पीटेंगे या मार देंगे। हमारी राजनीति व पुलिस में पहुंच है। इसके बाद पंचायत ने कहा कि इस घर में लड़की सुरक्षित नहीं है। इसक बाद वह अपने मायके आ गई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: कांग्रेस पदयात्रा में जेब कतरे पर बरपा पूर्व विधायक का गुस्सा, पुलिस के सामने जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

    खबरें और भी