Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: कांग्रेस पदयात्रा में जेब कतरे पर बरपा पूर्व विधायक का गुस्सा, पुलिस के सामने जड़े कई थप्पड़; वीडियो वायरल

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 06:13 PM (IST)

    कांग्रेस पदयात्रा में एक जेब कतरे ने कई कार्यकर्ताओं की जेब काट ली इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उस आरोपी युवक को पकड़ लिया और भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले क ...और पढ़ें

    कांग्रेस पदयात्रा में जेब कतरे पर बरपा पूर्व विधायक का गुस्सा।
    कांग्रेस पदयात्रा में जेब कतरे पर बरपा पूर्व विधायक का गुस्सा।

    HighLights

    1. यमुनानगर में कांग्रेस पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की कटी जेब
    2. कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस को किया हवाले
    3. पूर्व विधायक ने आरोपी को जड़े कई थप्पड़, वीडियो वायरल

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं की जेब काटते हुए एक युवक को पकड़ा गया। पूर्व विधायक अर्जुन सिंह की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन जब पुलिस आरोपी युवक को ले जा रही थी, उसी दौरान पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    इंटरनेट पर वायरल वीडियो में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह आरोपित युवक को गालियां देते हुए थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि चोरी करने वालों का ऐसे ही इलाज होना चाहिए। वहीं, पुलिस अभी तक उस आरोपित युवक का नाम व पता तक मालूम नहीं कर सकी है। जिससे लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस की इसी तरह की लापरवाही से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती। कई बार उन्हें थाने से ही छोड़ देती है।

    पूर्व विधायक ने युवक को जड़े कई थप्पड़

    जयरामपुर निवासी पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने बताया कि वह कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनकी जेब से पर्स चोरी कर लिया गया। जब पर्स चोरी होने का पता लगा तो पदयात्रा में शोर शराबा होने लगा। तभी पता लगा कि बिलासपुर निवासी जगजीत, शास्त्री कालोनी निवासी लखन गर्ग, रामपुरा निवासी रोशन लाल, गीता कालोनी निवासी अजमेर चंद के भी पर्स चोरी हुए हैं। यह पदयात्रा फव्वारा चौक से अग्रसेन चौक की ओर जा रही थी। तभी चोरी की घटना हुई।

    ये भी पढ़ें: Haryana Agniveer Reservation: हरियाणा सरकार का अग्निवीरों को तोहफा, सरकारी नौकरी में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

    भीड़ ने पकड़ा युवक और पुलिस को सौंपा

    पदयात्रा के दौरान पर्स चोरी करते युवक को भीड़ ने पकड़ लिया, जिस पर शोर मच गया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई भी कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपित युवक को लेकर चली गई। वहीं पूर्व विधायक ने पुलिस के सामने ही आरोपित को कई थप्पड़ जड़े। जिसके बाद पुलिस आरोपित युवक को लेकर चली गई। रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया है। अभी आरोपित युवक के नाम व पते के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: मम्मी को लिव इन पसंद नहीं! जब अपनी ही बेटी की किडनैपिंग के लिए 10-12 लड़के लेकर पहुंची मां; पढ़िए फिर क्या हुआ