Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के मुलाना में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, यूपी से लाए थे देसी पिस्तौल

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:17 PM (IST)

    मुलाना पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये हथियार उत्तर प्रदेश से खरीदे गए थे और एमएम यूनिवर्सिटी के पास कार से बरामद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुलाना पुलिस ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ तीन लोगों को पकड़ा

    2. कार से दो देसी पिस्तौल और एक कट्टा बरामद किया गया

    3. गिरफ्तार आरोपियों ने हथियार उत्तर प्रदेश से खरीदने की बात कबूली

    जागरण संवाददाता,  मुलाना। थाना मुलाना पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल के साथ तीन लोगों को काबू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरनजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव तंदवाली का रहने वाला है, वह नाजायज असला रखता है। वह अपने साथियों के साथ अवैध असलहा लेकर कार में घूम रहे हैं।

    वह अभी एमएम यूनिवर्सिटी के पास सड़क पर अपनी कार में मौजूद है। यदि वहां पर कार्रवाई की जाए तो वह पकड़ा जा सकता है। इसी पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापामारी की तो कार में तीन लोग मिले। पुलिस ने जब सरनजीत सिंह उर्फ सन्नी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। इसी तरह कार की तलाशी ली तो चालक सीट के नीचे भी एक देसी कट्टा मिला।

    पूछताछ में सन्नी ने वह करीब सात माह पहले अजय कुमार निवासी उगाला व नरेंद्र उर्फ गोली निवासी उगाला के साथ कार में असलहा खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। यहां पर नागल से देवबंद रोड पर एक व्यक्ति से सरनजीत सिंह ने देसी पिस्टल व कारतूस, अजय कुमार ने पिस्टल व कारतूस तथा नरेंद्र उर्फ गोली ने देसी कट्टा व कारतूस खरीदे थे। जांच अधिकारी एएसआइ अमन कुमार ने बताया कि अभी सरनजीत को पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश है।